शुक्रवार, 30 अक्टूबर 2026
ताज़ा खबर
Advertisement

इरानी और वावसोरी को अमेरिकी ओपन में मिश्रित युगल का खिताब

खेल ✍ Raja Shakti Raj Singh 🕐 6 September 2024

न्यूयॉर्क
 सारा इरानी और एंड्रिया वावसोरी ने  टेलर टाउनसेंड और डोनाल्ड यंग को 7-6 (0), 7-5 से हराकर अमेरिकी ओपन टेनिस टूर्नामेंट में मिश्रित युगल का खिताब जीता।

इटली की अपनी साथी रोबर्टा विंची के साथ महिला युगल में करियर ग्रैंड स्लैम जीतने वाली इरानी का यह अपने करियर का पहला मिश्रित युगल खिताब है। उन्होंने पिछले महीने जैस्मीन पाओलिनी के साथ मिलकर पेरिस ओलंपिक खेलों में महिला युगल में स्वर्ण पदक जीता था। उन्होंने कहा, ‘‘यह वर्ष मेरे लिए अविश्वसनीय रहा है। यह वर्ष शानदार रहा है।’’

बचपन के मित्र टाउनसेंड और यंग को अमेरिकी ओपन में इस साल वाइल्ड कार्ड से प्रवेश दिया गया था। यंग पहले ही घोषणा कर चुके थे कि वह इस टूर्नामेंट के बाद टेनिस से संन्यास ले लेंगे।

 

 

संबंधित खबरें

अपनी प्रतिक्रिया दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

मुफ़्त जन्म कुंडली — MahaJyotish