सोमवार, 14 सितंबर 2026
ताज़ा खबर
Advertisement

अगले दो दिन में लंबित प्रकरणों का शत-प्रतिशत निराकरण सुनिश्चित करें :राजस्व मंत्री वर्मा

मध्य प्रदेश ✍ Raja Shakti Raj Singh 🕐 30 August 2024

भोपाल

राजस्व मंत्री करण सिंह वर्मा ने कहा है कि अगले दो दिन में लंबित प्रकरणों का शत्- प्रतिशत निराकरण सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि राजस्व महाभियान के दूसरे चरण में राजस्व अधिकारियों ने अब तक रिकार्ड 43 लाख 92 हजार 222 राजस्व प्रकरणों का निराकरण किया गया है। नामांतरण, बंटवारा, अभिलेख दूरूस्ती के प्रकरण सभी जिलों में 99 प्रतिशत से अधिक का निराकरण किया जाना सराहनीय कार्य है।

राजस्व मंत्री वर्मा ने कहा कि अधिकारियों ने महाभियान में रूचि से कार्य किया है। राजस्व महाभियान का लक्ष्य शत्-प्रतिशत प्रकरणों का निराकरण सुनिश्चित करना है। महाभियान 31 अगस्त को पूरा होगा। अभी दो दिन शेष है। उन्होंने कहा कि सभी राजस्व अधिकारी उनके क्षेत्र में लंबित राजस्व प्रकरणों का निराकरण सुनिश्चित करें। अब तक नामांतरण के 2 लाख 56 हजार 106, बंटवारा के 25 हजार 976, अभिलेख दुरूस्ती के 26 हजार 40 और नक्शा तरमीम के 40 लाख 84 हजार 100 प्रकरणों का निराकरण किया गया है। राजस्व महाभियान 2.0 की शुरूआत 18 जुलाई को हुई थी। महाभियान 31 अगस्त तक जारी रहेगा।

राजस्व महाभियान 2.0 में जिन प्रमुख गतिविधियों को शामिल किया गया इनमें राजस्व न्यायालयों में समय-सीमा पार लंबित नामांतरण, बंटवारा, अभिलेख दुरूस्ती के प्रकरणों का 100 प्रतिशत निराकरण, नक्शा पर तरमीम उठाना, खसरे की समग्र/आधार से लिंकिंग स्वामित्व योजना के तहत आबादी भूमि के सर्वेक्षण का कार्य, फार्मर रजिस्ट्री का क्रियान्वयन और पीएम किसान सैचुरेशन शामिल है। अभियान की शुरूआत से अब तक राज्य, संभाग, जिला और तहसील स्तर पर महाभियान के क्रियान्वयन की रोजाना की प्रगति की समीक्षा की जा रही है। राजस्व मंत्री वर्मा ने कहा महाभियान में उत्कृष्ट कार्य करने वाले राजस्व अधिकारियों को पुरस्कृत भी किया जायेगा।

 

संबंधित खबरें

अपनी प्रतिक्रिया दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *