शनिवार, 12 सितंबर 2026
ताज़ा खबर
Advertisement

होरा निवास पहुंचे प्रधान संपादक डॉ. हिमांशु द्विवेदी

छत्तीसगढ़ ✍ Raja Shakti Raj Singh 🕐 20 December 2025

हरिभूमि–INH24x7 के प्रधान संपादक डॉ. हिमांशु द्विवेदी ने होरा निवास पहुंचकर स्वर्गीय प्रकाश कौर होरा को श्रद्धांजलि दी और परिवार को सांत्वना दी।

रायपुर। ग्रैंड ग्रुप के चेयरमैन गुरुचरण सिंह होरा की स्वर्गीय माता प्रकाश कौर होरा के निधन पर शोक व्यक्त करने शनिवार को वरिष्ठ पत्रकार एवं हरिभूमि–INH24x7 के प्रधान संपादक डॉ. हिमांशु द्विवेदी देवेंद्र नगर स्थित होरा निवास पहुंचे। उन्होंने स्वर्गीय प्रकाश कौर होरा के छायाचित्र पर पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी और शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं। इस अवसर पर परिवार के वरिष्ठ सदस्य दिलेर सिंह होरा भी उपस्थित रहे।

प्रधान संपादक डॉ. हिमांशु द्विवेदी ने कहा कि स्वर्गीय प्रकाश कौर होरा का जीवन सादगी, धार्मिक आस्था और उच्च संस्कारों से परिपूर्ण रहा। उन्होंने कहा कि ऐसे व्यक्तित्व समाज और परिवार दोनों के लिए प्रेरणास्रोत होते हैं। उनके द्वारा दिए गए संस्कार और जीवन मूल्य आने वाली पीढ़ियों को भी मार्गदर्शन देते रहेंगे। डॉ. द्विवेदी ने ईश्वर से प्रार्थना की कि दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें और शोक की इस घड़ी में परिवार को धैर्य एवं संबल दें।

उन्होंने कहा कि होरा परिवार समाजसेवा और मानवीय मूल्यों के लिए सदैव जाना जाता रहा है, जिसमें स्वर्गीय प्रकाश कौर होरा की भूमिका महत्वपूर्ण रही है। उनके स्नेह और सेवा भाव को समाज लंबे समय तक स्मरण करेगा।

प्रधान संपादक डॉ. हिमांशु द्विवेदी के इस आत्मीय शोक संदेश और उपस्थिति पर गुरुचरण सिंह होरा ने आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि इस कठिन समय में वरिष्ठजनों, मित्रों और समाज के प्रतिष्ठित लोगों का साथ परिवार को मानसिक शक्ति प्रदान करता है। होरा निवास पर लगातार सामाजिक, राजनीतिक और मीडिया जगत की हस्तियां पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित कर रही हैं।

संबंधित खबरें

अपनी प्रतिक्रिया दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *