BJP से सरकार में साढ़े 4 साल साथ रहे दुष्यंत को झटका, तीन बागी MLA कराए शामिल

Share This Post

नईदिल्ली
हरियाणा विधानसभा चुनाव से पहले दुष्यंत चौटाला को झटका . पार्टी के 3 बागी विधायकों ने भाजपा का दामन थाम लिया है. जींद में एक रैली के दौरान विधायक अनूप धनक, राम कुमार गौतम और जोगी राम सिहाग BJP में शामिल हो गए.

हरियाणा में 5 अक्तूबर को होने वाले विधानसभा उपचुनाव से पहले सत्तारूढ़ पार्टी को मजबूती मिलेगी. अंबाला की महापौर शक्ति रानी शर्मा, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बडोली और पार्टी के प्रदेश मामलों के सह-प्रभारी बिप्लब कुमार देब ने जींद में एक रैली में उनका भाजपा में स्वागत किया. शक्ति रानी शर्मा पूर्व केंद्रीय मंत्री विनोद शर्मा की पत्नी हैं.

उनके बेटे और निर्दलीय राज्यसभा सदस्य कार्तिकेय शर्मा भी जींद कार्यक्रम में मौजूद थे. धनक, गौतम और सिहाग जजपा के विधायक थे लेकिन कुछ दिन पहले उन्होंने पार्टी छोड़ दी थी. हालांकि इस दौरान जजपा के एक अन्य विधायक राम निवास सुरजेखेड़ा नहीं दिखे, जिनके खिलाफ हाल ही में जींद पुलिस ने रेप का केस दर्ज किया था. वह रैली में नहीं आए, जबकि चर्चा तेज थी कि वह भाजपा जॉइन करेंगे. सूत्रों का कहना है कि पार्टी फिलहाल उन्हें लेने से बच रही है क्योंकि उनके खिलाफ रेप का केस दर्ज हुआ है.

भाजपा में आए तीनों विधायक टिकट चाहते हैं. इन लोगों ने राज्यसभा चुनाव में भी भाजपा का साथ दिया था. इसके अलावा लगातार दुष्यंत चौटाला पर निशाना साधते हुए बयान दे रहे थे. ऐसे में कई महीनों से यह माना जा रहा था कि ये लोग दुष्यंत चौटाला का साथ छोड़ देंगे.

बता दें कि दुष्यंत चौटाला भाजपा की सरकार के दूसरे कार्यकाल के दौरान लगभग पूरे समय सरकार का हिस्सा रहे. लेकिन लोकसभा चुनाव से ऐन पहले उन्होंने राह अलग कर ली थी. वह मान रहे थे कि इससे उन्हें लोकसभा चुनाव में फायदा मिलेगा, लेकिन खाता तक नहीं खुला. इसके अलावा विधायक भी लगातार साथ छोड़कर जा रहे हैं. अनूप धनक को भाजपा से उकलाना सीट पर टिकट की उम्मीद है. इसके अलावा रामकुमार गौतम जींद की ही एक सीट से दावेदारी कर रहे हैं.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Raja Shakti Raj Singh
Raja Shakti Raj Singhhttps://dabangsuchna.com
राजा शक्ति राज सिंह "दबंग सूचना" के संस्थापक और स्वामी हैं। वे निष्पक्ष, निर्भीक और जन-समर्पित पत्रकारिता में विश्वास रखते हैं। उनका उद्देश्य सच्चाई को आम जनता तक पहुंचाना है। डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में उनका योगदान सराहनीय है और उन्होंने "दबंग सूचना" को विश्वसनीय समाचार स्रोत के रूप में स्थापित किया है।
spot_img

Latest Suchna

Vastu Guruji
KUBER JI
KUBER JI 8″
🛒 Read More
INDRA DEV
INDRA DEV 9″
🛒 Read More
Infinity
Power of Infinity
🛒 Read More
Vastu Chakra
Vastu Chakra
🛒 Read More

📢 जुड़ें हमारे धमाकेदार ग्रुप से!

खबरें जो रखती हैं असर – न्यूज़ पोर्टल और अख़बार Dabang Suchna के साथ जुड़ें!

👥 अभी जॉइन करें WhatsApp ग्रुप