गुरुवार, 29 अक्टूबर 2026
ताज़ा खबर
Advertisement

अनूपपुर में नवजात बच्चे के लिए जीवन रक्षक बनी डायल-100 सेवा

मध्य प्रदेश ✍ Raja Shakti Raj Singh 🕐 17 August 2024

अनूपपुर में नवजात बच्चे के लिए जीवन रक्षक बनी डायल-100 सेवा

थाना बिजुरी क्षेत्र में रोड के किनारे परित्यक्त अवस्था में मिले नवजात बच्चे को डायल-112/100 जवानों ने अस्पताल पहुंचाया

अनूपपुर

    जिला अनूपपुर के थाना बिजुरी के अंतर्गत बहेरा गाँव में रोड किनारे परित्यक्त अवस्था में एक नवजात बच्चा मिला है, जिसे कोई अज्ञात व्यक्ति छोड़कर चला गया है, पुलिस सहायता की आवश्यकता है। सूचना राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-100 भोपाल में दिनाँक 16-08-2024 को शाम 05:40 बजे प्राप्त हुई। सूचना प्राप्ति पर बिजुरी थाना क्षेत्र में तैनात डायल-100 वाहन को मदद के लिए रवाना किया गया। डायल-112/100 स्टाफ आरक्षक नागेंद्र सिंह और पायलट राम खेलावन पनिका ने घटना स्थल पर पहुँचकर नवजात बच्चे को संरक्षण में लिया। डायल-112/100 जवानों ने नवजात बच्चें को तत्काल एफ़ आर व्ही वाहन से ले जाकर शासकीय अस्पताल बिजुरी में भर्ती करवाया, जहाँ से प्राथमिक उपचार के बाद नवजात बच्चे को जिला अस्पताल अनूपपुर रेफर किया गया है। अग्रिम कार्यवाही थाना बिजुरी द्वारा की जा रही है।

संबंधित खबरें

अपनी प्रतिक्रिया दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

मुफ़्त जन्म कुंडली — MahaJyotish