शुक्रवार, 30 अक्टूबर 2026
ताज़ा खबर
Advertisement

एलएनसीटी बास्केटबॉल प्रतियोगिता का तीसरा दिन

खेल ✍ Raja Shakti Raj Singh 🕐 6 September 2024

भोपाल

एलएनसीटी ग्रुप द्वारा लक्ष्मी नारायण कॉलेज ऑफ़ टेक्नोलॉजी रायसेन रोड केंपस भोपाल में नवनिर्मित बास्केटबॉल कोर्ट पर आयोजित की जा रही इंटर कॉलेज एवं इंटर स्कूल बॉस्केटबॉल चैंपियनशिप में प्रतियोगिता के तीसरे दिन इंटर स्कूल में लीग कम नॉकआउट आधार पर खेले जा रहे रोमांचक मुकाबलो मे बालक वर्ग में आज खेले गए मुकाबलो में सेंट जोसेफ ने एमजीपीएस को 46-28 से, कैंपियन ने एमजीपीएस को 25-13 से, महात्मा गांधी ने फादर एंगल को 32-14 से,  सेंट पाॅल ने एमजीपीएस को 19-06 से, सेंट जोसेफ ने सेंट थॉमस को 39-23 से, सेंट थॉमस ने सेंट पॉल को 20-01से  हराकर प्रतियोगिता के अगले दौर में प्रवेश किया।

सेंट थॉमस ने सेंट जोसेफ को 37-15 से, एसबीएम ने सेंट पॉल को  13-8 से, मोंटफोर्ट  ने सेंट पाॅल को 41-29 से, एसबीएम ने फादर एंगल को 12-6 से, मोंटफोर्ट  ने एसबीएम को 26-20 से, हराकर प्रतियोगिता के अगले दौर मे प्रवेश किया।

कल स्कूल लेवल के बालक और बालिका वर्ग के सेमीफाइनल एवं फाइनल मुकाबले खेले जाएंगे। एवं इंटर स्कूल प्रतियोगिता का पुरस्कार वितरण डॉ.अनुपम चौकसे चांसलर जेएनसीटी प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी द्वारा किया जाएगा।

संबंधित खबरें

अपनी प्रतिक्रिया दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

मुफ़्त जन्म कुंडली — MahaJyotish