गुरुवार, 29 अक्टूबर 2026
ताज़ा खबर
Advertisement

आज होगा जम्मू-कश्मीर और हरियाणा में तारीखों का ऐलान, घाटी में धारा 370 हटने के बाद पहला विधानसभा चुनाव

देश ✍ Raja Shakti Raj Singh 🕐 16 August 2024

नई दिल्ली
 जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान आज हो सकता है। चुनाव आयोग की आज दिन में 3 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस है। इसमें जम्मू-कश्मीर असेंबली चुनाव की डेट घोषित की जाएगी। घाटी से आर्टिकल 370 हटने के बाद ये पहला विधानसभा चुनाव होगा। चर्चा ये भी है कि चुनाव आयोग आज हरियाणा को लेकर भी चुनाव तारीखों का ऐलान कर सकता है। पिछली बार महाराष्ट्र हरियाणा और झारखंड के चुनाव एक ही साथ हुए थे। ऐसे में माना जा रहा कि जम्मू-कश्मीर के साथ-साथ दूसरे चुनावी राज्यों में भी शेड्यूल घोषित हो सकता है।
जम्मू-कश्मीर में बजने जा रहा चुनावी बिगुल

निर्वाचन आयोग विधानसभा चुनाव कार्यक्रमों की आज यानी शुक्रवार दोपहर को घोषणा करेगा। चुनाव आयोग दिन में 3 बजे चुनाव तारीखों का ऐलान करेगा। हालांकि, ये नहीं बताया गया है कि किन राज्यों के चुनाव कार्यक्रम की घोषणा की जाएगी। चर्चा है कि जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनाव की डेट सामने आएगी। ऐसा इसलिए क्योंकि पिछले दिनों चुनाव आयोग ने जम्मू-कश्मीर का दौरा किया था। वहां की ग्राउंड रिपोर्ट के बाद इलेक्शन कमीशन वहां चुनाव तारीख घोषित करने जा रहा।

आर्टिकल 370 हटने के बाद JK में पहला चुनाव

निर्वाचन आयोग की जम्मू-कश्मीर में भी विधानसभा चुनाव 30 सितंबर से पहले कराने की योजना है। यह समय सीमा सुप्रीम कोर्ट ने तय की है। जम्मू-कश्मीर में आर्टिकल 370 हटने के बाद ये पहला असेंबली चुनाव होगा। ऐसे में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए जाएंगे। उम्मीद है कि चुनाव आयोग 5 से 7 फेज में ये चुनाव करा सकता है। हालांकि, आयोग की प्लानिंग क्या है ये तो दिन में 3 बजे के बाद ही स्पष्ट होगा।

हरियाणा में भी चुनाव तारीखों का ऐलान संभव

आयोग ने चुनाव संबंधी तैयारियों का जायजा लेने के लिए हाल में जम्मू-कश्मीर और हरियाणा का दौरा किया था। ऐसे में चर्चा है कि इलेक्शन कमीशन हरियाणा में भी विधानसभा चुनाव की डेट घोषित कर सकता है। हरियाणा और महाराष्ट्र की विधानसभाओं का कार्यकाल क्रमशः तीन नवंबर और 26 नवंबर को समाप्त हो रहा है। हालांकि, चुनाव आयोग ने महाराष्ट्र का दौरा अभी तक नहीं किया है। ऐसे में महाराष्ट्र में चुनाव तारीखों के ऐलान पर सस्पेंस है।

 

संबंधित खबरें

अपनी प्रतिक्रिया दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

मुफ़्त जन्म कुंडली — MahaJyotish