गुरुवार, 5 नवंबर 2026
ताज़ा खबर
Advertisement

राजस्थान-भरतपुर में लोहे के एंगलों से टकराई गौ तस्करों की कार, पुलिस से बचकर भागने चक्कर में चार घायल

राज्य ✍ Raja Shakti Raj Singh 🕐 3 September 2024

भरतपुर.

भरतपुर रेंज के डीग जिले के कुम्हेर थाना इलाके में देर रात गौ तस्करों और पुलिस के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस से बचकर भागने के चक्कर में गौ तस्करों की कार दुकान के आगे लगे फेरोकवर और लोहे एंगलों से टकरा गई। घटना में कार में बैठे चार गौ तस्कर घायल हो गए। जिन्हें पुलिस ने कुम्हेर के अस्पताल में भर्ती करवाया।

वहां, से सभी गौ तस्करों को भरतपुर के आरबीएम अस्पताल रेफर कर दिया गया है। जेल में वार्ड में सभी गौ तस्करों का इलाज जारी है।
कुम्हेर थाने के सब इंस्पेक्टर कृष्णवीर ने बताया कि सेंत गांव के पास पुलिस ने नाकाबंदी की हुई थी। नाकाबंदी पर एक स्विफ्ट कार पहुंची, जिसे पुलिस ने रुकने का इशारा किया तो कार का ड्राइवर कार को लेकर कुम्हेर की तरफ भागने लगा। इसकी सूचना कुम्हेर पुलिस को दी गई। कुम्हेर पुलिस और डीग DST टीम ने स्विफ्ट कार का पीछा किया। इस दौरान कार में बैठे गौ तस्करों ने चलती कार से एक गाय निकालकर सड़क पर फेंक दिया और पुलिस से बचने के भागने लगे। पुलिस लगातार गौ तस्करों का पीछा करती रही। तभी गौ तस्करों की कार कुम्हेर कस्बे में सरकारी अस्पताल के सामने एक दुकान के सामने लगे फेरोकवर और लोहे एक एंगलों से टकरा गई। घटना में कार में बैठे चारों गौ तस्कर घायल हो गए। पुलिस ने सभी गौ तस्करों को कुम्हेर के अस्पताल पहुंचाया। वहां से सभी को भरतपुर के आरबीएम अस्पताल रेफर कर दिया गया है। फिलहाल सभी गौ तस्करों का इलाज जेल वार्ड में चल रहा है। चारों गौ तस्कर रोबिन पुत्र इश्व पलवल, इरफान पुत्र हिम्मत, मुबारिक पुत्र इमाय, तश्लीम पुत्र जगरू हरियाणा के पलवल निवासी है।

संबंधित खबरें

अपनी प्रतिक्रिया दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

मुफ़्त जन्म कुंडली — MahaJyotish