सोमवार, 14 सितंबर 2026
ताज़ा खबर
Advertisement

भैरव मंदिर गुढ़ का कार्य नवम्बर माह के प्रथम सप्ताह तक पूर्ण करें : उप मुख्यमंत्री शुक्ल

मध्य प्रदेश ✍ Raja Shakti Raj Singh 🕐 30 August 2024

भैरव मंदिर गुढ़ का कार्य नवम्बर माह के प्रथम सप्ताह तक पूर्ण करें : उप मुख्यमंत्री शुक्ल

भैरव मंदिर के समीप गौवंश वन्य विहार की स्थापना की जाएगी

भोपाल

उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने राजनिवास सर्किट हाउस रीवा में भैरव मंदिर गुढ़ के जीर्णोद्धार कार्य की अद्यतन स्थिति की समीक्षा की तथा निर्देश दिए कि इस ऐतिहासिक मंदिर के भव्य जीर्णोद्धार का कार्य नवम्बर माह के प्रथम सप्ताह तक पूर्ण कर लिया जाए। उन्होंने कहा कि मंदिर परिसर को आकर्षक और सुंदर बनाने के अन्य कार्य भी समय-सीमा में किए जायें ताकि पर्यटक व श्रद्धालु यहाँ की भव्यता व मनोरम दृश्य को देख सकें। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि नवम्बर माह के दूसरे सप्ताह में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा इन कार्यों का लोकार्पण प्रस्तावित है।

उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने कहा कि भैरवनाथ मंदिर के समीप रिक्त भूमि में गौवंश वन्य विहार की स्थापना की जाएगी और इसे बसामन मामा गौवंश वन्य विहार की तरह विकसित किया जाएगा। उन्होंने प्रस्तावित भूमि में फेंसिंग कार्य कराकर शेड निर्माण कार्य प्रारंभ कराने और गौवंश वन्य विहार का मास्टर प्लान बनाने के निर्देश दिये। गुढ़ इन्डस्ट्रियल एरिया में पानी पहुंचाने के कार्य को 2 माह की अवधि में पूर्ण करने के निर्देश दिए। विधायक गुढ़ नागेन्द्र सिंह, अध्यक्ष नगर निगम व्यंकटेश पाण्डेय, कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल सहित जन-प्रतिनिधि और विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

संबंधित खबरें

अपनी प्रतिक्रिया दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *