गुरुवार, 29 अक्टूबर 2026
ताज़ा खबर
Advertisement

उदयपुर में हुई चाकूबाजी की घटना के बाद सांप्रदायिक तनाव फैल गया, धारा 144 लागू

राज्य ✍ Raja Shakti Raj Singh 🕐 16 August 2024

उदयपुर
उदयपुर में दो स्कूली छात्रों के बीच हुई चाकूबाजी की घटना के बाद सांप्रदायिक तनाव फैल गया है। इस घटना से आक्रोशित लोगों ने सड़कों पर उतरकर विरोध-प्रदर्शन किया और कई जगहों पर गाड़ियों को आग के हवाले कर दिया। स्थिति बिगड़ने पर प्रशासन ने इलाके में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया है, और शांति बनाए रखने के लिए धारा 144 लागू कर दी गई है।

तनाव के प्रमुख क्षेत्र चेतक सर्किल, हाथीपोल, अश्विनी बाजार, बापू बाजार और घंटाघर हैं, जहां बाजार बंद करवा कर विरोध प्रदर्शन किए गए।  इस दौरान कुछ लोगों ने कई गाड़ियों में भी आग लगा दी साथ ही एक मॉल में घूसकर भी तोड़-फोड़ किए जाने की बात सामने आई है. प्रशासन का दावा है कि फिलहाल स्थिति तनावपूर्ण लेकिन नियंत्रण में हैं। इस घटना के बाद पुलिस ने आरोपी छात्र और उसके पिता को गिरफ्तार कर लिया है।  एहतियात के तौर पर इन इलाकों में भारी पुलिस तैनात हैं।

घटना शुक्रवार सुबह सूरजपोल थाना क्षेत्र के भाटियानी चौहटा स्थित आर्य समाज स्कूल के बाहर हुई, जब 10वीं कक्षा के एक छात्र ने अपने सहपाठी पर चाकू से हमला कर दिया। घायल छात्र देवराज का एमबी हॉस्पिटल में इलाज चल रहा है। प्रशासन ने स्थिति को नियंत्रण में बताते हुए लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और शांति बनाए रखने की अपील की है।

संबंधित खबरें

अपनी प्रतिक्रिया दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

मुफ़्त जन्म कुंडली — MahaJyotish