शनिवार, 31 अक्टूबर 2026
ताज़ा खबर
Advertisement

कलेक्टर पार्थ जैसवाल ने कोतवाली थानांतर्गत 16 शस्त्र लाइसेंस तत्काल प्रभाव से निलंबित किए

मध्य प्रदेश ✍ Raja Shakti Raj Singh 🕐 24 August 2024

छतरपुर

जिला दंडाधिकारी छतरपुर पार्थ जैसवाल ने एसपी छतरपुर के प्रतिवेदन पर कोतवाली थानांतर्गत 16 शस्त्र लाइसेंस को  तत्काल प्रभाव से आगामी आदेश तक निलंबित कर दिया है। इनके विरुद्ध बीएनएस की विभिन्न धाराओं में अपराध पंजीबद्ध होने पर शस्त्र लाइसेंस धारक रफत उल्ला खां 30.06 बोर रायफल, आजाद अली 315 बोर रायफल और 12 बोर दो नली बंदूक, नाजिम चौधरी 12 बोर दो नली, परवेज खां 22 बोर दो नली, मुख्तार 12 बोर दो नली, मु. जुनैद खां 12 बोर दो नली, तारिक 315 बोर रायफल, सकील अहमद भरतल एक नली, फैजान 12 बोर दो नली, नईम खान 315 बोर रायफल, आसिफ खान 12 बोर दो नली, नसीम खान 12 बोर दो नली, इकबाल 12 बोर दो नली, सादाव हमीद उर्फ सोनू 315 बोर रायफल, शहजाद अली 315 बोर रायफल और मोहम्मद इरफान का 315 बोर रायफल लाइसेंस भविष्य में दुरुपयोग किए जाने की प्रवल आशंका के दृष्टिगत रखते हुए तत्काल प्रभाव से निलंबित किए गए हैं।

संबंधित खबरें

अपनी प्रतिक्रिया दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

मुफ़्त जन्म कुंडली — MahaJyotish