शुक्रवार, 11 सितंबर 2026
ताज़ा खबर
Advertisement

सीएम योगी ने ‘बाबू जी’ को दी श्रद्धाजंलि, सपा प्रमुख अखिलेश यादव पर जमकर हमला बोला

उत्तर प्रदेश ✍ Raja Shakti Raj Singh 🕐 21 August 2024

लखनऊ

पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह की तीसरी पुण्यतिथि के अवसर पर सीएम योगी ने ‘बाबू जी’ को श्रद्धाजंलि दी। इस दौरान सीएम योगी ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव पर जमकर हमला बोला। ‘बाबू जी’ को श्रद्धाजंलि न देने वाले अपराधी के मरने पर फातिहा पढ़ने चले गए। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि बाबू कल्याण सिंह में जन्म से ही संघर्ष का जज्बा था। पहले किसान, फिर शिक्षक, स्वयंसेवक से लेकर प्रदेश के मुख्यमंत्री तक की यात्रा शून्य से शिखर तक की यात्रा है। वे विधायक, सांसद, मंत्री भी रहे। आपातकाल में जेल भी गए।

उन्होंने कहा था कि हम हिंदू समाज को बंटने नहीं देंगे। जातीयता का जहर घोलने वाले लोग भारत को कमजोर करने का काम कर रहे हैं। भारत के सामाजिक ताने-बाने को छिन्न-भिन्न कर रहे हैं। ये लोग हमें आपस में बांट रहे हैं तो दूसरी तरफ तुष्टीकरण की आड़ में उत्तर प्रदेश को दंगों की आग में झोंकने का काम कर रहे हैं।

कल्याण सिंह कोई व्यक्ति अचानक बन जाता है क्या। उसके लिए संघर्ष, चुनौती, त्याग और समर्पण का मार्ग चुनना पड़ता है। तब दुनिया की कोई ताकत आपको झुका नहीं सकती। अपार जन आस्था और विश्वास आपके साथ खड़ा होता है। बाबूजी ने विपरीत परिस्थितियों में कार्य किया मगर रामजन्मभूमि आंदोलन के मार्ग से तनिक भी नहीं हटे। अंतत: परिणाम हमारे सामने आया। आज उसकी सुखद अनुभूति पूरी दुनिया में रहने वाला सनातन धर्मावलंबी कर रहा है।

उन्होंने कहा कि आज हिंदू गौरव दिवस के रूप में हम उनकी पुण्यतिथि मना रहे हैं। उनका जीवन राष्ट्रवाद को समर्पित था। उन्होंने जातिवाद को कभी बढ़ावा नहीं दिया। मूल्यों के लिए जीवन जिया। राजनीति सौदेबाजी का जरिया उनके लिए नहीं थी। यह स्वार्थपूर्ति का माध्यम भी नहीं बना।

संबंधित खबरें

अपनी प्रतिक्रिया दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *