72वीं सीनियर नेशनल वॉलीबॉल चैम्पियनशिप के लिए छत्तीसगढ़ टीमें

Share This Post

छत्तीसगढ़ की पुरुष और महिला वॉलीबॉल टीमें 72वीं सीनियर नेशनल चैम्पियनशिप के लिए तैयार, प्रशिक्षण शिविर के बाद बनारस रवाना।

रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य वॉलीबॉल संघ के तत्वावधान में 72वीं सीनियर नेशनल महिला एवं पुरुष वॉलीबॉल चैम्पियनशिप के लिए छत्तीसगढ़ की महिला और पुरुष टीमों का गठन कर लिया गया है। यह प्रतिष्ठित राष्ट्रीय प्रतियोगिता 4 जनवरी 2026 से 11 जनवरी 2026 तक बनारस (उत्तर प्रदेश) में आयोजित की जाएगी, जिसमें देशभर की शीर्ष टीमें हिस्सा लेंगी।

चैम्पियनशिप से पूर्व खिलाड़ियों को प्रतियोगिता के लिए पूरी तरह तैयार करने के उद्देश्य से विशेष प्रशिक्षण शिविर आयोजित किए गए। पुरुष वर्ग का प्रशिक्षण शिविर रायपुर में जबकि महिला वर्ग का शिविर राजनांदगांव में आयोजित हुआ। दोनों शिविरों में राज्य के विभिन्न जिलों और इकाइयों से चयनित 20-20 खिलाड़ियों ने भाग लिया। प्रशिक्षण के दौरान खिलाड़ियों को तकनीकी कौशल, शारीरिक फिटनेस और मानसिक मजबूती पर विशेष रूप से प्रशिक्षित किया गया।

प्रशिक्षण शिविर के समापन के बाद चयन समिति द्वारा प्रदर्शन के आधार पर पुरुष एवं महिला वर्ग में 14-14 खिलाड़ियों का अंतिम चयन किया गया। पुरुष टीम की कमान विकास यादव को सौंपी गई है, जबकि महिला टीम की कप्तानी आस्था यादव करेंगी। चयनित टीमों में रायपुर, भिलाई, दुर्ग, कोरबा, रायगढ़, सुरजपुर और कवर्धा सहित विभिन्न जिलों के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को शामिल किया गया है।

पुरुष टीम का मार्गदर्शन हेड कोच नितिन पाण्डेय करेंगे, वहीं महिला टीम की मुख्य कोच संध्या धुरवे होंगी। दोनों टीमों के साथ अनुभवी सहायक कोच, मैनेजर और प्रबंधक नियुक्त किए गए हैं, ताकि खिलाड़ियों को हर स्तर पर बेहतर सहयोग मिल सके।

प्रशिक्षण शिविर के समापन अवसर पर छत्तीसगढ़ शासन के पूर्व मंत्री एवं छत्तीसगढ़ स्टेट वॉलीबॉल एसोसिएशन के अध्यक्ष महेश गागड़ा, मैट्स यूनिवर्सिटी रायपुर के कुलाधिपति एवं छत्तीसगढ़ ओलंपिक संघ के उपाध्यक्ष गजराज पगारिया, साई ट्रेनिंग सेंटर रायपुर की डिप्टी डायरेक्टर गरिमा चौधरी सहित अनेक गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे। अतिथियों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की और राष्ट्रीय प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दीं।

खास बात यह रही कि टीम को स्पार्टन कंपनी द्वारा किट एवं ट्रैक सूट प्रदान किए गए, वहीं पूरी यात्रा का व्यय छत्तीसगढ़ स्टेट वॉलीबॉल एसोसिएशन के अध्यक्ष महेश गागड़ा द्वारा वहन किया गया। खिलाड़ियों और खेलप्रेमियों को उम्मीद है कि छत्तीसगढ़ की टीमें इस बार राष्ट्रीय मंच पर शानदार प्रदर्शन कर राज्य का नाम रोशन करेंगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Raja Shakti Raj Singh
Raja Shakti Raj Singhhttps://dabangsuchna.com
राजा शक्ति राज सिंह "दबंग सूचना" के संस्थापक और स्वामी हैं। वे निष्पक्ष, निर्भीक और जन-समर्पित पत्रकारिता में विश्वास रखते हैं। उनका उद्देश्य सच्चाई को आम जनता तक पहुंचाना है। डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में उनका योगदान सराहनीय है और उन्होंने "दबंग सूचना" को विश्वसनीय समाचार स्रोत के रूप में स्थापित किया है।
spot_img

Latest Suchna

Vastu Guruji
KUBER JI
KUBER JI 8″
🛒 Read More
INDRA DEV
INDRA DEV 9″
🛒 Read More
Infinity
Power of Infinity
🛒 Read More
Vastu Chakra
Vastu Chakra
🛒 Read More

📢 जुड़ें हमारे धमाकेदार ग्रुप से!

खबरें जो रखती हैं असर – न्यूज़ पोर्टल और अख़बार Dabang Suchna के साथ जुड़ें!

👥 अभी जॉइन करें WhatsApp ग्रुप