शुक्रवार, 30 अक्टूबर 2026
ताज़ा खबर
Advertisement

छत्तीसगढ़-गौरेला में स्कूली ऑटो पलटा, सात छात्र घायल और दो गंभीर

छत्तीसगढ़ ✍ Raja Shakti Raj Singh 🕐 31 August 2024

गौरेला.

गौरेला के स्वामी आत्मानंद स्कूल धनौली में पढ़ने वाले छात्रों को छूट्टी के बाद उनके घर छोड़ने जा रहा तीन चक्का ऑटो बीच राह में अनियंत्रित होकर पलट गया  जिससे ऑटो में सवार सात छात्रों को चोट आई है, जिनमें से दो छात्रों की चोट गंभीर है। घायलों का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है ऑटो में ड्राइवर सहित लगभग 14 लोग सवार थे। घायल छात्र कक्षा दूसरी से लेकर कक्षा सातवीं तक के हैं।

गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले में आज एक बड़ा हादसा हो गया जब स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल धनौली से छुट्टी के बाद छात्रों को उनके घर छोड़ने जा रहा ऑटो बीच राह में अनियंत्रित होकर पलट गया। घटना से ऑटो में सवार सात बच्चों को चोटे आई हैं जिनमें दो बच्चों की चोटे गंभीर प्रतीत हो रही है, दोनों बच्चों के सिर में काफी चोटे हैं वही ड्राइवर भी गंभीर रूप से घायल है। घटना की सूचना लगते ही पुलिस प्रशासन के लोग मौके पर पहुचे और सभी घायल छात्रों को इलाज के लिए जिला अस्पताल ले आए जहां पर सभी का इलाज जारी है, घायल छात्र ऑटो चालक को नशे में होने की बात कह रहा है और उसका कहना है कि ऑटो का ड्राइवर शराब पिए हुए था जिसकी वजह से दुर्घटना हुई। जबकि शिक्षा विभाग का कहना है कि ऑटो परिजनों ने निजी रूप से लगाया था जिस विद्यालय प्रशासन का कोई लेना-देना नहीं है। ऑटो में ऑटो चालक का एक बेटा भी सवार था जिसे भी घटना में गंभीर चोट आई है। वहीं मौके पर पहुंचे पुलिस प्रशासन घटना को लेकर संजीदा नजर आ रहा है और घटना के बाद कड़ी से कड़ी कार्रवाई की बात भी कह रहा है।

संबंधित खबरें

अपनी प्रतिक्रिया दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

मुफ़्त जन्म कुंडली — MahaJyotish