शुक्रवार, 30 अक्टूबर 2026
ताज़ा खबर
Advertisement

डॉ अजय लाल के नर्सिंग कालेज पर सीबीआइ का छापा, अहम दस्तावेज जब्त

मध्य प्रदेश ✍ Raja Shakti Raj Singh 🕐 24 August 2024

 दमोह
 मिशनरी संचालक डा़ अजय लाल
के नर्सिंग कालेज पर शुक्रवार को केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआइ) की भोपाल टीम ने छापा मारा। दमोह मसीही समाज की आधारशिला संस्थान द्वारा संचालित नर्सिंग ट्रेनिंग कालेज पर उच्च न्यायालय के आदेश पर सीबीआइ के टीम ने प्रदेश के अनेक कॉलेजों की जांच प्रारंभ की है। इसी क्रम में यह कार्रवाई की जा रही है।

जानकारी के अनुसार कार्रवाई को लेकर किसी को भी खबर नहीं लगी। देर रात स्थानीय पुलिस-प्रशासन को पता चला तो अधिकारी सक्रिय हुए। बताया गया कि नर्सिंग कालेज की जांच के लिए सीबीआइ भोपाल की टीम एक निरीक्षक के नेतृत्व में जांच कर रही है।

टीम में एक न्यायिक अधिकारी, राजस्व विभाग के कुछ कर्मचारियों को भी शामिल किया गया है। जांच कब तक चलेगी और अब तक क्या मिला इस संबंध में कोई भी अधिकारी जानकारी नहीं से बचते रहे। दमोह के नगर पुलिस अधीक्षक अभिषेक तिवारी ने बताया कि सीबीआइ की टीम नर्सिंग कालेज से संबंधित जांच कर रही है।

संबंधित खबरें

अपनी प्रतिक्रिया दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

मुफ़्त जन्म कुंडली — MahaJyotish