शनिवार, 31 अक्टूबर 2026
ताज़ा खबर
Advertisement

राजस्थान-सीकर में बस ने मिनी ट्रक को मारी टक्कर, कार सवार 7 लोग गंभीर घायल

राज्य ✍ Raja Shakti Raj Singh 🕐 20 August 2024

सीकर/जयपुर.

रींगस पुलिस थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे 52 पर स्थित सरगोठ गांव के बस स्टैंड के पास मंगलवार को तीन वाहनों की भिड़ंत में कार सवार सात लोग घायल हो गए। जिन्हें इलाज के लिए राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। पुलिस थाने की एसआई दिप्ती रानी ने बताया कि सीकर से जयपुर की ओर जा रही लोक परिवहन बस ने 407 ट्रक के टक्कर मार दी। जिससे ट्रक अनियंत्रित होकर डिवाइडर के दूसरी साइड में जाकर पलट गया।

इस दौरान सामने से आ रही कार ट्रक से टकरा गई। जिससे कार में सवार बांदीकुई जिला दौसा निवासी अनिल (58) पुत्र मनोहर शर्मा, रमा शर्मा (62) पत्नी अशोक कुमार शर्मा, मोनिका (35) पत्नी गौरव, अनीता (56) पत्नी अजय कुमार, अभिता (55) पत्नी अनिल कुमार, गौरव (25) पुत्र अनिल कुमार और सुरेश (37) पुत्र लक्ष्मीनारायण सैनी घायल हो गए। जिन्हें इलाज के लिए राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती करवाया गया। जहां पर सभी की हालत गंभीर होने पर चिकित्सा अधिकारियों ने प्राथमिक उपचार के बाद जयपुर रेफर किया।
पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को क्रेन की सहायता से मौके से हटाकर यातायात व्यवस्था सुचारू की। साथ ही घायलों का इलाज कराया। इस मामले में अभी तक किसी भी पक्ष ने पुलिस थाने में मुकदमा दर्ज नही करवाया। जिस पर पुलिस क्षतिग्रस्त वाहनों को पुलिस थाने पर लाकर सुरक्षा के लिहाज से खड़ किया है।

30 मिनट तक ट्रैफिक जाम रहा
हादसे के बाद नेशनल हाईवे के दोनों ओर वाहनों की कतार लग गई। इस दौरान साइड से वाहनों को निकाला गया। क्षतिग्रस्त वाहनों को उठाने के बाद यातायात व्यवस्था सुचारू हुई। इस दौरान 30 मिनट तक ट्रैफिक व्यवस्था खराब रही।

संबंधित खबरें

अपनी प्रतिक्रिया दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

मुफ़्त जन्म कुंडली — MahaJyotish