गुरुवार, 29 अक्टूबर 2026
ताज़ा खबर
Advertisement

ब्रिटिश यूट्यूबर माइल्स रूटलेज ने सोशस मीडिया पर भारतीयों का मजाक बनाया, भारत पर परमाणु बम गिरा देगा, दी धमकी

अंतराष्ट्रीय ✍ Raja Shakti Raj Singh 🕐 22 August 2024

लंदन
ब्रिटिश यूट्यूबर माइल्स रूटलेज ने सोशस मीडिया पर भारतीयों का मजाक बनाया है। उसने कई नस्लवादी टिप्पणियां भी की है। साथ ही कहा कि वो भारत पर परमाणु बम गिरा देगा।

भारतीयों का उड़ाया मजाक
भारतीयों के प्रति नस्लवदी टिप्पणियों के लिए माइल्स रूटलेज को कड़ी आलोचना का सामना करना पड़ रहा है। इस बार यूट्यूबर ने ना सिर्फ नस्लवादी कमेंट किए हैं, बल्कि उनके खिलाफ बोलने वालों का भी मजाक उड़ाया है। रूटलेज खेद जताने की जगह उनसे सवाल करने वालों के लिए गलत अभद्र भाषा का इस्तेमाल कर रहा है।

अफगानिस्तान में फंस गया था
25 साल के माइल्स रूटलेज 2021 में तालिबान के कब्जे के दौरान अफगानिस्तान में फंस गया था। वह अपने यूट्यूब चैनल 'लॉर्ड माइल्स' पर कंटेंट के लिए पहले भी लाइमलाइट में आता रहा है। रूटलेज ने मंगलवार को सोशल मीडिया यूजर्स का ध्यान अपनी तरफ खींजा तब एक स्क्रीनशॉट शेयर करके भारतीयों के खिलाफ नस्लवादी पोस्ट करना शुरू कर दिया। एक एक्स यूजर के लिए लिखा कि भारतीय मुझे खोजने की धमकी देते हैं, लेकिन यह उल्टा पड़ता है। तुम नहीं लेकिन मैं तुम्हें ढूंढ लूंगा। फिर तुम्हें मांगते हुए वीडियो बनाना होगा।
 
भारत पर परमाणु बम गिरा दूंगा
माइल्स रूटलेज ने भारतीयों के बात करने के तरीके का मजाक उड़ाया और परमाणु हथियार लॉन्च करने की धमकी दी। माइल्स ने एक्स पर लिखा कि जब मैं इंग्लैंड का प्रधानमंत्री बनूंगा तो मैं परमाणु साइलो को खोल दूंगा, ताकि किसी भी विदेशी ताकत को स्पष्ट चेतावनी दी जा सके जो ब्रिटिश हितों और मामलों में हस्तक्षेप करती है।

संबंधित खबरें

अपनी प्रतिक्रिया दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

मुफ़्त जन्म कुंडली — MahaJyotish