बोपन्ना और सुत्जियादी की मिश्रित युगल जोड़ी सेमीफाइनल में हारी

Share This Post

न्यूयॉर्क
 भारतीय टेनिस स्टार रोहन बोपन्ना और उनकी इंडोनेशियाई जोड़ीदार अल्डिला सुत्जियादी यहां मिश्रित युगल के सेमीफाइनल में डोनाल्ड यंग और टेलर टाउनसेंड की अमेरिकी जोड़ी से 3-6, 4-6 से हारकर अमेरिकी ओपन टेनिस टूर्नामेंट से बाहर हो गए।

भारत और इंडोनेशिया की जोड़ी ने इससे पहले एक घंटे 30 मिनट से अधिक समय तक चले क्वार्टर फाइनल मैच में मैथ्यू एबडेन और चेक गणराज्य की बारबोरा क्रेजिसिकोवा को हराया था।

44 वर्षीय बोपन्ना पहले ही पुरुष युगल से बाहर हो गए थे। उनकी और एबडेन की जोड़ी तीसरे दौर में मैक्सिमो गोंजालेज और आंद्रेस मोल्टेनी की अर्जेंटीना की 16वीं वरीय जोड़ी से 1-6, 5-7 से हार गई थी।

इससे पहले टूर्नामेंट में, सुमित नागल पुरुष एकल के पहले दौर में हार गए थे, जबकि युकी भांबरी और एन श्रीराम बालाजी भी पुरुष युगल के अलग-अलग चरणों में हारकर बाहर हो गए थे।

नवारो, सबालेंका और फ्रिट्ज़ अमेरिकी ओपन के सेमीफाइनल में

 अमेरिका की एम्मा नवारो ने अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए अमेरिकी ओपन टेनिस टूर्नामेंट के महिला एकल के सेमीफाइनल में जगह बनाई जहां उनका सामना आर्यना सबालेंका से होगा।

पहली बार किसी ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंट के अंतिम चार में पहुंचने वाली 13वीं वरीयता प्राप्त नवारो ने मंगलवार को फ्लशिंग मीडोज में हमवतन पाउला बडोसा को 6-2, 7-5 से हराया।

नवारो क्वार्टर फाइनल के इस मैच के दूसरे सेट में एक समय पीछे चल रही थी लेकिन उन्होंने आखिरी छह गेम जीत कर पासा पलट दिया। उन्होंने पिछले मैच में गत चैंपियन कोको गॉफ के खिलाफ भी इसी तरह का प्रदर्शन किया था।

दूसरी वरीयता प्राप्त सबालेंका को पिछले महीने पेरिस ओलंपिक के स्वर्ण पदक जीतने वाली सातवीं वरीयता प्राप्त झेंग क्विनवेन को 6-1, 6-2 से पराजित करने में किसी तरह की परेशानी नहीं हुई।

दिग्गज टेनिस खिलाड़ी रोजर फेडरर भी इस मैच के गवाह बने। संन्यास लेने के बाद पहली बार वह दर्शक के रूप में अमेरिकी ओपन में पहुंचे थे।

ऑस्ट्रेलियाई ओपन चैंपियन सबालेंका साल का दूसरा और कुल मिलाकर तीसरा ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंट जीतने की कवायद में हैंं। वह अमेरिकी ओपन में लगातार चौथी बार सेमीफाइनल में पहुंची हैं। सबालेंका पिछले साल उपविजेता रही थी।

बेलारूस की 26 वर्षीय सबालेंका ने मैच के बाद कहा,‘‘जब मैंने दर्शकों के बीच फेडरर को देखा तो मुझे लगा कि वह फ्रांसिस टियाफो और ग्रिगोर दिमित्रोव का मैच देखने के लिए पहुंचे हैं। लेकिन फिर भी मैंने तय किया कि मुझे अपना सर्वश्रेष्ठ टेनिस खेलना है ताकि वह इसका आनंद उठा सकें।’’

पुरुष वर्ग के क्वार्टर फाइनल मैच में अमेरिका के 12वीं वरीयता प्राप्त टेलर फ्रिट्ज ने अमेरिकी ओपन में 2020 के उपविजेता अलेक्जेंडर ज्वेरेव को 7-6 (2), 3-6, 6-4, 7-6 (3) से हराकर पहली बार किसी बड़े टूर्नामेंट के अंतिम चार में जगह बनाई।

बेडोसा को हराकर नवारो पहली बार ग्रैंडस्लैम सेमीफाइनल में

 एम्मा नवारो ने मंगलवार को अमेरिकी ओपन टेनिस टूर्नामेंट के महिला एकल क्वार्टर फाइनल में पाउला बेडोसा को 6-2, 7-5 से हराकर अपने पहले ग्रैंड स्लैम सेमीफाइनल में प्रवेश किया।

अमेरिका की 13वीं वरीयता प्राप्त नवारो बृहस्पतिवार को होने वाले सेमीफाइनल में दूसरे नंबर की खिलाड़ी एरिना सबालेंका और सातवीं वरीयता प्राप्त झेंग किनवेन के बीच होने वाले मैच की विजेता से भिड़ेंगी। नवारो ने मौजूदा टूर्नामेंट से पहले अपने घरेलू ग्रैंडस्लैम के मुख्य ड्रॉ में कभी कोई मैच नहीं जीता था।

चौथे दौर में गत चैंपियन कोको गॉफ को हराने वाली नवारो ने पहला सेट 29 मिनट में जीता लेकिन 26वीं वरीयता प्राप्त बेडोसा ने दूसरे में 5-1 की बढ़त बना ली जिसके बाद नवारो ने लगातार छह अंक जीतकर अंतिम चार में जगह बनाई।

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Raja Shakti Raj Singh
Raja Shakti Raj Singhhttps://dabangsuchna.com
राजा शक्ति राज सिंह "दबंग सूचना" के संस्थापक और स्वामी हैं। वे निष्पक्ष, निर्भीक और जन-समर्पित पत्रकारिता में विश्वास रखते हैं। उनका उद्देश्य सच्चाई को आम जनता तक पहुंचाना है। डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में उनका योगदान सराहनीय है और उन्होंने "दबंग सूचना" को विश्वसनीय समाचार स्रोत के रूप में स्थापित किया है।
spot_img

Latest Suchna

Vastu Guruji
KUBER JI
KUBER JI 8″
🛒 Read More
INDRA DEV
INDRA DEV 9″
🛒 Read More
Infinity
Power of Infinity
🛒 Read More
Vastu Chakra
Vastu Chakra
🛒 Read More

📢 जुड़ें हमारे धमाकेदार ग्रुप से!

खबरें जो रखती हैं असर – न्यूज़ पोर्टल और अख़बार Dabang Suchna के साथ जुड़ें!

👥 अभी जॉइन करें WhatsApp ग्रुप