बिहार के मुख्य सचिव अमृत लाल मीणा होंगे, आज संभालेंगे पदभार

Share This Post

पटना.

नये डीजीपी के रूप में आईपीएस अलोक राज ने पद ग्रहण कर लिया है। डीजीपी अलोक राज के बाद अब प्रधान सचिव भी तय कर लिए गये हैं। अब बिहार के नए मुख्य सचिव अमृत लाल मीणा होंगे। मुख्य सचिव के लिए मुख्य रूप से तीन नामों पर चर्चाएं तेज थीं। उन तीन नामों में चैतन्य प्रसाद, अमृतलाल मीणा और प्रत्यय अमृत शामिल थे, लेकिन अंतिम रूप से अमृतलाल मीणा पर बिहार सरकार ने अपनी मुहर लगा दी है।

इस तरह 1990 बैच के चेतन प्रसाद मुख्य सचिव की रेस में पीछे रह गए और 1989 बैच के आईएएस अधिकारी अमृतलाल मीणा मुख्य सचिव बन गये। बिहार के मुख्य सचिव ब्रजेश मेहरोत्रा 31 अगस्त यानी शनिवार को सेवा निवृत हो रहे हैं। ऐसे में बिहार के डीजीपी पद के साथ-साथ मुख्य सचिव के नाम पर सरकार की स्वीकृति देना एक कठिन काम था। सूची के अनुसार चेतन प्रसाद 1990  बैच के आईएएस अधिकारी हैं, प्रत्यय अमृत 1991 बैच के आईएएस अधिकारी हैं,जबकि अमृतलाल मीणा 1989 बैच के अधिकारी हैं। इस तरह वरीयता के तौर पर मुख्य सचिव की दौड़ में 1989 बैच के अधिकारी अमृतलाल मीणा सबसे आगे हो गये हैं। वर्तमान में वह केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर कोयला मंत्रालय के सचिव हैं। अमृतलाल मीणा सितंबर 2021 में केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर गए थे, अब मुख्य सचिव के पद पर वापस बिहार लौट रह हैं। लेकिन इसके साथ ही 31 अगस्त को वह रिटायर भी हो जाएंगे।
कौन हैं अमृतलाल मीणा
 अमृतलाल मीणा केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर जाने से पहले बिहार पथ निर्माण विभाग के अपर मुख्य सचिव थे। इससे पहले वह नगर विकास एवं आवास विभाग तथा पंचायती राज विभाग में भी थे। वह केंद्र में ग्रामीण विकास मंत्री रघुवंशी प्रसाद सिंह के सचिव भी रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Raja Shakti Raj Singh
Raja Shakti Raj Singhhttps://dabangsuchna.com
राजा शक्ति राज सिंह "दबंग सूचना" के संस्थापक और स्वामी हैं। वे निष्पक्ष, निर्भीक और जन-समर्पित पत्रकारिता में विश्वास रखते हैं। उनका उद्देश्य सच्चाई को आम जनता तक पहुंचाना है। डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में उनका योगदान सराहनीय है और उन्होंने "दबंग सूचना" को विश्वसनीय समाचार स्रोत के रूप में स्थापित किया है।
spot_img

Latest Suchna

Vastu Guruji
KUBER JI
KUBER JI 8″
🛒 Read More
INDRA DEV
INDRA DEV 9″
🛒 Read More
Infinity
Power of Infinity
🛒 Read More
Vastu Chakra
Vastu Chakra
🛒 Read More

📢 जुड़ें हमारे धमाकेदार ग्रुप से!

खबरें जो रखती हैं असर – न्यूज़ पोर्टल और अख़बार Dabang Suchna के साथ जुड़ें!

👥 अभी जॉइन करें WhatsApp ग्रुप