सोमवार, 2 नवंबर 2026
ताज़ा खबर
Advertisement

बिहार-दरभंगा में विश्वविद्यालय के कर्मचारी को गोली मारी, बाइक से घर जाते समय अपराधियों ने की वरदात

राज्य ✍ Raja Shakti Raj Singh 🕐 28 August 2024

दरभंगा.

दरभंगा के औंसी थाना क्षेत्र में मंगलवार देर रात ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय के स्टाफ की हत्या कर दी गई। ख़िरमा गांव के पास एक होटल के सामने बाइक सवार दो अपराधियों ने उसे घेर लिया और दनादन छह गोलियां मार दी। उसे गंभीर हालत इलाज के लिए डीएमसीएच लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। इधर, सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन में जुट गई। मृतक की पहचान मधुबनी जिले के बिस्फी थानाक्षेत्र के हनुमाननगर औंसी निवासी रामदेव यादव के पुत्र लालबाबू यादव रूप में हुई है। वह दरभंगा अपने ससुराल बुच्चामन से अपने घर औंसी जा रहा था। इस दौरान अपराधियों बाइक घेरकर लालबाबू छह गोलियां दाग दी। मृतक ललित नारायण मिथिला विश्विद्यालय में नौकरी करता था। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

पांच धूर जमीन को लेकर विवाद था
घटना के सम्बंध में मृतक के पिता रामदेव यादव ने बताया कि उनका उनके पड़ोसी रितेश यादव से पांच धूर जमीन को लेकर विवाद था। हालांकि मापी करवाकर उन्होंने दीवाल भी दे दिवा था। पर उसी को लेकर रितेश यादव से अनबन चल रहा था और आज उसने इस घटना को अंजाम दे दिया। पुलिस के अनुसार, पड़ोसी से विवाद में हत्या की बात सामने आ रही है। कुछ लोगों से पूछताछ चल रही है। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।

संबंधित खबरें

अपनी प्रतिक्रिया दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

मुफ़्त जन्म कुंडली — MahaJyotish