सोमवार, 2 नवंबर 2026
ताज़ा खबर
Advertisement

बिहार-सीतामढ़ी में प्रेम प्रसंग में युवक की हत्या, मेला देखने जाते समय पीटा

राज्य ✍ Raja Shakti Raj Singh 🕐 27 August 2024

सीतामढ़ी.

सीतामढ़ी में युवक की हत्या कर दी गई। परिजनों का आरोप है कि जिस लड़की से प्रेम प्रसंग चल रहा था, उन्हीं लोगों इस वारदात को अंजाम दिया है। घटना जिले के बथनाहा थाना क्षेत्र के कमलदह गांव की है। मृत युवक की पहचान बथनाहा थाना क्षेत्र के कमलदह वार्ड एक निवासी वीरेंद्र साह के 19 वर्षीय पुत्र सुमित कुमार के रूप में की गई। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।

आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। इधर, सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल में जुट गई। स्थानीय लोगों का कहना है कि सोमवार देर रात सुमित जन्माष्टमी का मेला देखने गया था। हालांकि, देर रात तक नहीं पहुंचने पर परिजन उसे ढूढने लगे। करीब दो बजे तक उसके नहीं लौटने पर बड़ा भाई अमित उसे खोजने निकला था। इसी दौरान उसने देखा कि कुछ लोग उसके भाई को बांधकर पीट रहे थे। उसने अपराधियों से गुहार लगाई लेकिन किसी ने उसकी एक न सुनी। इसके बाद वह स्थानीय बथनाहा थाना पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जख्मी बुरी तरह हालत में सुमित को मुक्त कराकर पीएचसी में इलाज के लिए भर्ती कराया गया, जहां गंभीर स्थिति को देख चिकित्सकों ने रेफर कर दिया। इसके बाद उसे बेहतर इलाज के लिए सीतामढ़ी सदर अस्पताल लाया गया। यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। परिजन इंसाफ मांग रहे हैं। वह हत्यारों सख्त कारवाई की मांग कर रहे हैं।

गांव की लड़की से चल रहा था प्रेम प्रसंग
मृतक के बड़े भाई अमित ने बताया की मृतक सुमित का एक लड़की से प्रेम प्रसंग चल रहा था। इसको लेकर पूर्व में गांव में पंचायती भी हुई थी। पंचायती के दौरान लड़की के परिजनों ने सुमित को जान से मारने की धमकी दी थी। इधर, मामला संज्ञान में आने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। फिलहाल, सदर अस्पताल में मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। पुलिस का कहना है मामले में आगे की कार्रवाई चल रही है। कुछ लोगों से पूछताछ चल रही है।

संबंधित खबरें

अपनी प्रतिक्रिया दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

मुफ़्त जन्म कुंडली — MahaJyotish