शनिवार, 31 अक्टूबर 2026
ताज़ा खबर
Advertisement

बिहार-हाजीपुर में राजद के पार्षद पंकज राय को बदमाशों ने मारी गोली, कपड़ा दुकान पर बैठने के दौरान हमला

राज्य ✍ Raja Shakti Raj Singh 🕐 21 August 2024

हाजीपुर.

हाजीपुर में अपराधियों ने वार्ड पार्षद को गोलियों से छलनी कर दिया है, जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। मृतक हाजीपुर नगर परिषद के वार्ड नंबर 5 निवासी चंद्रिका राय के पुत्र पंकज राय थे। वार्ड पार्षद पंकज राय अपने घर के पास एक कपड़ा दुकान पर बैठे हुए थे। तभी बाइक पर सवार तीन अपराधी वहां पहुंचे और उनपर ताबड़तोड़ फायरिंग करनी शुरू कर दी।

जब तक वार्ड पार्षद कुछ समझ पाते, तब तक वार्ड पार्षद को लगभग 3 गोली लग चुकी थी। गोली लगते ही वार्ड पार्षद वहीं गिर गए। गोली चलते ही वहां भगदड़ मच गया। घटना को अंजाम देकर अपराधी वहां से फरार हो गये। आननफानन में आसपास के लोगों ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

पुलिस से हुई नोंक-झोंक
स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। सदर एसडीपीओ ओम प्रकाश भी हाजीपुर सदर अस्पताल पहुंचे और पूरे मामले की जांच पड़ताल किये। अस्पताल पहुंचने पर पुलिस को स्थानीय लोगों का विरोध झेलना पड़ रहा है। परिजन शव को सदर अस्पताल से बिना पोस्टमार्टम के ही ले जाने की जिद पर अड़ें हुए हैं। वहीं सदर एसडीपीओ सभी को समझा-बुझाकर पोस्टमार्टम करने की कोशिश कर रहे हैं। स्थानीय लोग शव के पोस्टमार्टम नहीं करने की बात पर अड़े हुए हैं। जब बात नहीं बनी तब वैशाली के एसपी हरकिशोर राय सदर अस्पताल पहुंचे और मृतक के परिजनों से बातचीत कर रहे हैं। पुलिस घटनास्थल पर लगे सीसीटीवी कैमरा को खंगाल रही है।

संबंधित खबरें

अपनी प्रतिक्रिया दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

मुफ़्त जन्म कुंडली — MahaJyotish