गुरुवार, 5 नवंबर 2026
ताज़ा खबर
Advertisement

बिहार-पटना में तेज रफ्तार पिकअप ने ऑटो को रौंदा, एक की मौत और दो की हालत गंभीर

राज्य ✍ Raja Shakti Raj Singh 🕐 7 September 2024

पटना.

पटना के बाढ़ थाना क्षेत्र के हासनचक गांव के पास एनएच पर शुक्रवार देर रात तेज रफ्तार से आ रही सीएनजी ऑटो और पिकअप वाहन की भीषण टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ऑटो के परखच्चे उड़ गए। ऑटो में सवार तीन लोगों में से दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि एक युवक की दर्दनाक मौत घटनास्थल पर ही हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही आसपास गांव के लोग मौके पर पहुंचे। स्थानीय लोगों ने दोनों घायल व्यक्ति को इलाज के लिए बाढ़ के अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां उनकी स्थिति गंभीर बनी हुई है। चिकित्सकों ने दोनों घायल व्यक्तियों को बेहतर इलाज के लिए पटना के पीएमसीएच में रेफर कर दिया है। घटना के बाद लोगों ने इसकी सूचना बाढ़ थाने को दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची बाढ़ थाने की पुलिस ने मृतक के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडल अस्पताल भेज दी है और मामले की छानबीन शुरू कर दिया है। घटना के बाद मौके पर काफी देर तक अफरातफरी का माहौल बना रहा। घटना की पुष्टि करते हुए बाढ़ थाना प्रभारी ने बताया कि घटना के बाद पिकअप वाहन का ड्राइवर मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश की जा रही है। मृतक की पहचान राजपुर के 28 वर्षीय मुकेश साव के रूप में हुई है। घटना के बाद बाढ़ थाने की पुलिस ने घटना की जानकारी मुकेश साव के परिजनों को दी। सूचना मिलते ही परिवार के लोगों के बीच मातमी सन्नाटा पसर गया।

अपने गांव लौट रहा था मुकेश, अचानक ऐसा हुआ
आसपास के ग्रामीणों ने बताया कि मुकेश साव शुक्रवार रात बाढ़ से मार्केटिंग करके वापस अपने गांव राजपुर लौट रहा था। इसी क्रम में हासनचक गांव के नजदीक तेज रफ्तार से आ रही पिकअप ने ऑटो में टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही ऑटो बीच सड़क पर पलट गई और उसमें सवार सभी लोग घायल हो गए।

संबंधित खबरें

अपनी प्रतिक्रिया दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

मुफ़्त जन्म कुंडली — MahaJyotish