बिहार-लालू यादव ने आरएसएस और भाजपा को चेताया, ‘अब कान पकड़वा कर दंड बैठक कराएंगे इन्हें’

Share This Post

पटना.

महागठबंधन पूरे देश में जाति जनगणना कराने को लेकर लगातार केंद्र सरकार पर दबाव बना रही है। दो दिन पहले राष्ट्रीय जनता दल ने पूरे बिहार जाति जनगणना और बिहार को 65 प्रतिशत आरक्षण की मांग को लेकर धरना प्रदर्शन किया था। तेजस्वी यादव भी लगातार केंद्र सरकार पर हमलावर हैं। अब राष्ट्रीय जनता दल के प्रमुख लाल प्रसाद यादव ने बड़ा बयान दिया है।

उन्होंने सिंगापुर से लौटते ही भारतीय जनता पार्टी और राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ पर निशाना साधा। सोशल मीडिया पर लिखा कि इन आरएसएस और भाजपा वालों से कान पकड़कर दंड बैठक करावएंगे। अगर जातिगत जनगणना कराएंगे। लालू ने सवाल पूछते हुए लिखा कि इनकी (एनडीए सरकार) क्या औक़ात है जो यह जातिगत जनगणना नहीं करायेंगे? उन्होंने चेतावनी देते हुए लिखा कि इनको इतना मजबूर करेंगे कि इन्हें जातिगत जनगणना करना ही पड़ेगा। दलित, पिछड़ा, आदिवासी और गरीब का एकता दिखाने का समय अब आ चुका है।

किस हैसियत से जाति गणना करवाते लालू
वहीं लालू प्रसाद के बयान के बाद सियासत शुरू हो गई है। बिहार सरकार के मंत्री विजय चौधरी ने कहा कि लालू क्या थे? किस हैसियत से जाति गणना करवाते? यह सवाल लालू यादव से पूछना चाहिए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Raja Shakti Raj Singh
Raja Shakti Raj Singhhttps://dabangsuchna.com
राजा शक्ति राज सिंह "दबंग सूचना" के संस्थापक और स्वामी हैं। वे निष्पक्ष, निर्भीक और जन-समर्पित पत्रकारिता में विश्वास रखते हैं। उनका उद्देश्य सच्चाई को आम जनता तक पहुंचाना है। डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में उनका योगदान सराहनीय है और उन्होंने "दबंग सूचना" को विश्वसनीय समाचार स्रोत के रूप में स्थापित किया है।
spot_img

Latest Suchna

Vastu Guruji
KUBER JI
KUBER JI 8″
🛒 Read More
INDRA DEV
INDRA DEV 9″
🛒 Read More
Infinity
Power of Infinity
🛒 Read More
Vastu Chakra
Vastu Chakra
🛒 Read More

📢 जुड़ें हमारे धमाकेदार ग्रुप से!

खबरें जो रखती हैं असर – न्यूज़ पोर्टल और अख़बार Dabang Suchna के साथ जुड़ें!

👥 अभी जॉइन करें WhatsApp ग्रुप