सोमवार, 2 नवंबर 2026
ताज़ा खबर
Advertisement

बिहार-कटिहार में महिला कांस्टेबल ने फांसी लगाई, कारण तलाश रही पुलिस

राज्य ✍ Raja Shakti Raj Singh 🕐 28 August 2024

कटिहार.

दो महीने पूर्व साइबर थाना में पदस्थापित एक प्रशिक्षु महिला सब इंस्पेक्टर ने ख़ुदकुशी कर ली थी। मरने से पहले मां को कॉल कर कहा था कि अब मैं मरने जा रही हूं। अब फिर एक महिला कांस्टेबल ने सुसाइड कर लिया है। पुलिस वजह की तलाश कर रही है।
बिहार में एक महिला पुलिस कांस्टेबल ने फन्दे से लटककर खुदकुशी कर ली। मामला जिले के कोढ़ा थाना क्षेत्र का है।

मृतका की पहचान अनीता कुमारी के रूप में की गई है। घटना के संबंध में पुलिस का कहना है कि अनीता कुमारी थाना परिसर से सटे एक मकान में किराये पर रहती थी। उनके सहकर्मी पास के कमरे में रहते थे। वे लोग जब अपने कमरे के पास गए और अनीता को आवाज लगाया। लेकिन काफी आवाज लगाने के बाद भी अंदर से कोई जवाब नहीं मिला। खिड़की से देखने पर वह पंखे से झूलते नजर आई। तब उन लोगों ने इसकी सूचना थाना को दी। सूचना मिलते ही थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को पोस्टमोर्टम के लिए अस्पताल भेज दिया।

संबंधित खबरें

अपनी प्रतिक्रिया दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

मुफ़्त जन्म कुंडली — MahaJyotish