गुरुवार, 5 नवंबर 2026
ताज़ा खबर
Advertisement

बिहार-मुजफ्फरपुर में ग्यारह हजार रुपए घूस लेते दारोगा गिरफ्तार, निगरानी टीम ने की धरपकड़

राज्य ✍ Raja Shakti Raj Singh 🕐 5 September 2024

मुजफ्फरपुर.

मुजफ्फरपुर में निगरानी की टीम ने एक घुसखोर एसआई को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ दबोच लिया है। आरोपी एसआई सुमन झा सिवाईपट्टी थाने में पदस्थापित है। इस संबंध में पुलिस का कहना है कि निगरानी विभाग पटना की टीम को एक गुप्त सूचना मिली थी कि वह दारोगा किसी शख्जिस से जबरन रिश्सवत देने कके लिए दवाब बना रहा है।

सूचना मिलने के बाद टीम ने जाल बिछाया, जिसमें निगरानी की टीम ने सब इंस्पेक्टर एसआई सुमन झा को रिश्वत लेते गिरफ्तार कर लिया। जिस समय वह गिरफ्तार हुआ उस समय वह ₹11 हजार रुपया रिश्वत ले रहा था। फिलहाल आरोपी एस आई सुमन झा को निगरानी विभाग की टीम ने हिरासत में ले लिया है। देर शाम की गई इस करवाई के बाद टीम आरोपी दारोगा को पटना ले गई, जहां उससे पूछताछ की जाएगी। आरोपी एसआई सुमन जी झा इसके पूर्व एसकेएमसीएच मेडिकल कॉलेज के ओपी इंचार्ज रह चुके हैं।

सड़क पर रिश्वत लेते किया गिरफ्तार
 इस मामले में निगरानी विभाग के अधिकारी ने बताया कि मीनापुर प्रखंड क्षेत्र के रहने वाले परिवादी पवन कुमार के द्वारा अनुमंडल से जांच के लिए सिवाई पट्टी थाने को भेजा गया था। इसकी जांच दारोगा सुमन झा के द्वारा किया जाना था। सुमन झा ने इसके जांच-प्रतिवेदन और आगे की कार्रवाई करने के लिए परिवादी से 11 हजार रुपए की मांग की। दारोगा सुमन झा का कहना था कि जब तक 11 हजार रुपया नहीं दोगे तब तक काम नहीं होगा। कई दिनों तक लगातार यही रवैया चलता रहा। तब थक-हारकर परिवादी ने इस बात की शिकायत पटना निगरानी थाने में की। 9 अगस्त 2024 को आरोपी एसआई के खिलाफ में पीड़ित ने पटना निगरानी ब्यूरो ने शिकायत दर्ज कराई। शिकायत दर्ज कराने के बाद मामले की जांच की गई। टीम ने जांच में शिकायत को सत्य पाया और फिर योजनाबद्ध तरीके से आरोपी की घेराबंदी की गई। आरोपी ने पीड़ित को सिवाई पट्टी थाना क्षेत्र के बनघड़ा बाजार के पास सड़क पर अकेले बुलाया और रुपए की मांग की। योजना के अनुसार आरोपी दारोगा सुमन झा को को टीम ने रंगे हाथ दबोच लिया।

संबंधित खबरें

अपनी प्रतिक्रिया दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

मुफ़्त जन्म कुंडली — MahaJyotish