शनिवार, 31 अक्टूबर 2026
ताज़ा खबर
Advertisement

बिहार-गया के युवा ने कतर को सबसे तेज पैदल चलकर किया पार, दर्ज किया गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में नाम

राज्य ✍ Raja Shakti Raj Singh 🕐 20 August 2024

गया.

बिहार के गया जिले के रहने वाले एक युवक ने कतर में अपनी कामयाबी का झंडा बुलंद किया है। कतर को सबसे तेज गति से पार करके गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में अपना नाम दर्ज कराया है। यह खबर मिलते ही गया शहर के लोगों में खुशी की लहर दौड़ पड़ी। यह युवा गया शहर के रामसागर रोड स्थित नादरागंज मोहल्ले के रहने वाले आशुतोष प्रकाश उर्फ बाबू ने गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में अपना नाम किया है।

रामसागर रोड स्थित नादरागंज मोहल्ले के रहने वाले आशुतोष प्रकाश उर्फ बाबू ने कतर को पैदल सबसे तेज गति से पार करने का गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में अपना नाम किया है। उन्होंने बताया कि 30 घंटे 31 मिनट 32 सेकेंड में कतर देश के उत्तर से दक्षिण दिशा तक 191.7 किलोमीटर की दूरी तय कर गिनीज बुक में अपना नाम दर्ज किया है। आशुतोष प्रकाश गया शहर के नादरागंज मोहल्ले की तंग गलियों में रहकर पढ़ाई करते थे। जिला स्कूल से मैट्रिक पास करने के बाद उन्होंने उड़िसा से स्नातक की पढ़ाई पूरी की। उसके बाद एयरक्राफ्ट मेंटेनेंस इंजीनियरिंग की पढ़ाई करने कोलकाता चले गए।

संबंधित खबरें

अपनी प्रतिक्रिया दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

मुफ़्त जन्म कुंडली — MahaJyotish