बुधवार, 4 नवंबर 2026
ताज़ा खबर
Advertisement

बिहार-दरभंगा में प्रेमी ने कर दी विधवा प्रेमिका की हत्या, भेद खुलने पर शादी टूटने का था डर

राज्य ✍ Raja Shakti Raj Singh 🕐 31 August 2024

दरभंगा.

दरभंगा जिले के जाले थाना क्षेत्र में एक प्रेमी ने अपनी विधवा प्रेमिका की हत्या कर दी। कारण बस इतना था कि उसे अपनी शादी टूटने का डर सता रहा था। इस कारण उसके वारदात को अंजाम दिया। दरभंगा पुलिस ने उद्भेदन करते हुए आरोपी शाहनवाज को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जाता है कि आरोपी युवक की दूसरी जगह शादी ठीक हो जाने के बाद वह अपनी विधवा प्रेमिका से दूरी बनाने लगा था।

समाज मे मामला उजागर न हो जाये इस कारण उसने महिला की हत्या गर्दन दबाकर कर दी थी और शव आम के गाछी में छोड़ दिया था।गिरफ्तार आरोपी मो. शाहनवाज ने पुलिस को बताया कि उसका शादी होने वाली थी। उसे अपनी विधवा प्रेमिका से डर था कि कही वह परिवार और समाज वाले को हमदोनों के बीच चल रहे अवैध सम्बन्ध की जानकारी दे दे। इसी डर से उसने 25 अगस्त को महिला को आम के बगीचे में बुलाया था। उसकी रस्सी से गर्दन दबाकर हत्या कर दी। इसके बाद शव को गाछी में छोड़कर फरार हो गया था।

कॉल डिटेल्स के जरिए आया पकड़ में –
इस मामले को सिटी एसपी शुभम आर्य ने बताया कि इस हत्याकांड के उद्भेदन के लिए एसएसपी जगुनाथ रेड्डी के निर्देश पर कमतौल डीएसपी ज्योति कुमारी 2 के नेतृत्व में एक एसआईटी की गठन किया था। कॉल डिटेल्स और वैज्ञानिक अनुसंधान के बाद हत्यारे शाहनवाज को गिरफ्तार किया गया है। पूछताछ में उसने जुर्म कबूल कर लिया है। उसकी निशानदेही पर तालाब से हत्या में उपयोग की गई रस्सी को भी बरामद कर लिया गया है।

संबंधित खबरें

अपनी प्रतिक्रिया दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

मुफ़्त जन्म कुंडली — MahaJyotish