शनिवार, 31 अक्टूबर 2026
ताज़ा खबर
Advertisement

बिहार-बेगूसराय के सदर अस्पताल में लगी भयंकर आग, अफरातफरी के बीच मरीज भी भागे

राज्य ✍ Raja Shakti Raj Singh 🕐 22 August 2024

बेगूसराय.

बेगूसराय के सदर अस्पताल में आग लग गई। आग लगते ही इलाज कराने आए मरीजों और परिजनों में भगदड़ जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई। लोग जैसे-तैसे अपनी जान बचाकर लोग भागने लगे। आग लगने के संबंध में यह कहा जा रहा है कि शॉर्ट सर्किट के कारण बिजली बोर्ड में अचानक आग लग गई। आग लगने की जानकारी जैसे ही मरीजों को मिली।

मरीज दौड़ते-पड़ते वहां से भागना शुरू कर दिए। यह पूरा मामला नगर थाना क्षेत्र के बेगूसराय सदर अस्पताल की है। घटना के बाद डॉक्टर भी चेंबर छोड़कर भाग गए और पूरे बिल्डिंग में बिजली की सप्लाई बंद कर दी गई। फिलहाल किसी तरह लोगों ने अपनी सूझबूझ का परिचय देते हुए लोगों को शांत कराया। अगर थोड़ी सी भी चूक होती तो बेगूसराय के सदर अस्पताल में बड़ा हादसा होने से नहीं रोका जा सकता।

संबंधित खबरें

अपनी प्रतिक्रिया दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

मुफ़्त जन्म कुंडली — MahaJyotish