शुक्रवार, 30 अक्टूबर 2026
ताज़ा खबर
Advertisement

बिहार-सारण के आईडीबीआई बैंक में 19 लाख की लूट, सुरक्षा गार्ड को लिया हिरासत में

राज्य ✍ Raja Shakti Raj Singh 🕐 21 August 2024

सारण.

सारण जिले के सोनपुर थानाक्षेत्र के गोला बाजार स्थित आईडीबीआई बैंक में तीन बदमाशों ने लूट की घटना को अंजाम दिया। कुल 19 लाख से ज्यादा की लूट की गई है। पुलिस ने संदेह के आधार पर बैंक के सुरक्षा गार्ड को हिरासत में लिया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।

सारण के पुलिस अधीक्षक डॉक्टर कुमार आशीष ने बताया कि प्राथमिक जानकारी में 19 लाख 75 हजार रुपये की लूट की राशि बताई गई है। कैश काउंटर से 17 लाख 25 हजार और दो लाख 50 हजार रुपये ग्राहक से लूटे गए हैं। संदेह के आधार पर पुलिस ने बैंक में तैनात सुरक्षा गार्ड को हिरासत में लिया है। तीन अपराधियों ने बैंक लूट की घटना को अंजाम दिया है। पूरे इलाके में नाकाबंदी कर तलाशी अभियान शुरू कर दिया गया है। तकनीकी आधार पर भी पुलिस कम कर रही है। पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर पूरे मामले की जांच-पड़ताल करने में जुटी हुई है। उन्होंने बताया कि पुलिस बैंक में और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को खंगालने में लगी हुई है। पुलिस के बड़े अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचकर पूरे मामले की जांच-पड़ताल करने में लग गए हैं।

संबंधित खबरें

अपनी प्रतिक्रिया दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

मुफ़्त जन्म कुंडली — MahaJyotish