गुरुवार, 29 अक्टूबर 2026
ताज़ा खबर
Advertisement

झारखंड में विधानसभा चुनाव से पहले बड़ा फेरबदल, 84 SHO-इंस्पेक्टर का हुआ ट्रांसफर

देश ✍ Raja Shakti Raj Singh 🕐 19 August 2024

रांची.
राज्य की विभिन्न जिला-इकाइयों में पदस्थापित 84 दारोगा-इंस्पेक्टर स्तर के अधिकारियों का तबादला हो गया है। राज्य पुलिस स्थापना परिषद की 16 अगस्त की बैठक में यह निर्णय हुआ है। इस बैठक में वैसे पदाधिकारियों के तबादला पर निर्णय लिया गया, जो उस जिला या इकाई में तीन वर्ष या इससे अधिक समय तक पदस्थापित रहे हैं। गृह जिला में पदस्थापित पुलिस अधिकारियों का भी पदस्थापन हुआ है।

चुनाव आयोग के आदेश पर हुआ तबादला
पदाधिकारियों का यह तबादला भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर हुआ है। भारत निर्वाचन आयोग ने झारखंड में विधानसभा चुनाव से पूर्व स्थानांतरण-पदस्थापन कार्य पूरा करने संबंधित आदेश जारी किया था। उसी आदेश के आलोक में तबादले की यह कार्रवाई हुई है।

20 दारोगा को पुलिस इंस्पेक्टर के पद पर मिली प्रोन्नति
राज्य में स्थानांतरित 84 दारोगा-इंस्पेक्टरों में 20 ऐसे दारोगा हैं, जिन्हें पुलिस इंस्पेक्टर के पद पर प्रोन्नति के बाद उनका स्थानांतरण किया गया है। इन्हें 16 जुलाई को महानिदेशक चयन परिषद की बैठक में प्रोन्नति दी गई थी। इनमें दारोगा सुधीर प्रसाद साहू, शिव बिहारी तिवारी, शंभु प्रसाद सिंह, त्रिलोचन तामसोय, पृथ्वीसेन दास, विजय कुमार, अभिजीत गौतम, मुकेश चौधरी, गुलशन भेंगरा, सोनी प्रताप, अजीत कुमार भारती, प्रशांत कुमार, हरदियुस टोप्पो, दयानंद सोरेन, संजय जनक मूर्ति, संजय चंद्र उरांव, राजीव प्रकाश, कुद्दुस, बैजनाथ कुमार व पूनम कुजूर शामिल हैं।

संबंधित खबरें

अपनी प्रतिक्रिया दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

मुफ़्त जन्म कुंडली — MahaJyotish