गुरुवार, 29 अक्टूबर 2026
ताज़ा खबर
Advertisement

डिफेंस सेक्टर से जुड़ी कई कंपनियों की बड़ी डील, शेयर फिर से रॉकेट बनने को तैयार

व्यापार ✍ Raja Shakti Raj Singh 🕐 19 August 2024

नई दिल्ली
डिफेंस सेक्टर से जुड़ी कई कंपनियों के शेयर फिर से रॉकेट बनने को तैयार हैं। अगर आप अपने पोर्टफोलियो में अच्छी कंपनियों के शेयर शामिल करना चाहते हैं तो डिफेंस सेक्टर से जुड़ी कंपनियों के शेयर शामिल कर सकते हैं। डिफेंस सेक्टर से जुड़ी कुछ कंपनियों को दूसरी कंपनियों से ऑर्डर मिले हैं। इससे न केवल इनके काम में तेजी आएगी बल्कि कंपनी का मुनाफा भी बढ़ेगा। वहीं कुछ कंपनियां अभी भी काफी बेहतर प्रदर्शन कर रही हैं।

1. Paras Defence and Space Technologies
पारस डिफेंस एंड स्पेस टेक्नोलॉजीज एक प्राइवेट सेक्टर की डिफेंस कंपनी के तौर पर काम करती है। यह कंपनी प्रमुख तौर पर एडवांस्ड डिफेंस और स्पेस इंजीनियरिंग प्रोडक्ट और सॉल्यूशन प्रोवाइड करती है। इस कंपनी को हाल ही में लार्सन एंड टुब्रो कंपनी के तरफ से 305 करोड़ रुपये का ऑर्डर मिला है।

ऐसी है शेयर की स्थिति: इस ऑर्डर के बाद  कंपनी के शेयर में तेजी देखी गई। कंपनी के शेयर में 5 फीसदी का अपर सर्किट लगा। अभी इसके शेयर की कीमत 1,208.35 रुपये है। पिछले एक महीने में निवेशकों की रकम करीब 11 फीसदी डूबी है। हालांकि 6 महीने में इसने 62 फीसदी की रिटर्न दिया है। नए ऑर्डर से कंपनी के शेयर को फिर से पंख लग सकते हैं।

2. Hindustan Aeronautics Ltd
एयरोस्पेस और डिफेंस कंपनी हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (HAL) सरकारी कंपनी है। जानकारों के मुताबिक इस कंपनी को रक्षा मंत्रालय से दो बड़े ऑर्डर मिल सकते हैं। इनकी कीमत करीब 60 हजार करोड़ रुपये है। फाइटर जेट के बड़े ऑर्डर की मिलने की रेस में कंपनी आगे है।

ऐसी है शेयर की स्थिति: शुक्रवार को इसके शेयर में 2 फीसदी की तेजी देखी गई। इस कंपनी के शेयर की कीमत अभी 4758 रुपये है। पिछले एक महीने में शेयर में 5.14 फीसदी की गिरावट आई है। हालांकि 6 महीने में निवेशकों के 57 फीसदी से ज्यादा रिटर्न मिला है। एक साल में कंपनी ने निवेशकों की रकम करीब डेढ़ गुनी कर दी है।

3. Nibe Ltd
डिफेंस सेक्टर से जुड़ी NIBE लिमिटेड कंपनी को भी हाल ही में दो बड़े ऑर्डर मिले हैं। जानकारी के मुताबिक इन ऑर्डर के तहत कंपनी को एफसीआर ट्रेलर और शेल्टर की सप्लाई करनी है। साथ ही कंपनी को सरफेस ट्रीटमेंट और एयर कंडीशनिंग का भी ऑर्डर मिला है। इन ऑर्डर की कुल वैल्यू करीब 80 करोड़ रुपये है।

ऐसी है शेयर की स्थिति: शुक्रवार को इसके शेयर में थोड़ी गिरावट आई थी। पिछले एक महीने में 4.24 फीसदी की गिरावट आई है। अभी कंपनी के शेयर की कीमत 1,837.60 रुपये है। बात कर 6 महीने की करें तो कंपनी ने निवेशकों को 50 फीसदी रिटर्न दिया है। वहीं एक साल में यह रिटर्न 300 फीसदी से ज्यादा रहा है।

 

संबंधित खबरें

अपनी प्रतिक्रिया दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

मुफ़्त जन्म कुंडली — MahaJyotish