गुरुवार, 29 अक्टूबर 2026
ताज़ा खबर
Advertisement

घाटी में भाजपा को बड़ा झटका, सांबा में जिला अध्यक्ष कश्मीरा सिंह ने छोड़ी पार्टी

राजनीतिक ✍ Raja Shakti Raj Singh 🕐 31 August 2024

श्रीनगर
 जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी को बड़ा झटका लगा है। जहां सांबा जिला अध्यक्ष कश्मीरा सिंह ने पार्टी छोड़ दी है। उन्होंने बीजेपी से टिकट न मिलने के बाद इस्तीफा दिया।

दरअसल, बीजेपी ने सांबा से सुरजीत सिंह सलाथिया को उम्मीदवार बनाया है, जो कि हाल ही में पार्टी में शामिल हुए हैं। सुरजीत सिंह मूलत: नेशनल कांफ्रेंस से थे।

प्रदेश अध्यक्ष रविंदर रैना को भेजे अपने इस्तीफे ने कश्मीरा ने लिखा है कि 40 वर्षों तक पार्टी की सेवा की। पोलिंग बूथ एजेंट से शुरू हुआ सफर यहां (बीजेपी सांबा प्रेसिडेंट बनने) तक पहुंचा। इस दौरान और भी कई जिम्मेदारी मिली, जिसे अच्छे से निभाने की कोशिश की लेकिन मेरे इतने वर्षों की सेवा का कुछ नहीं हुआ। पार्टी ने मुझे टिकट न देकर उसे टिकट दे दिया, जिसका मैंने हमेशा से विरोध किया।

संबंधित खबरें

अपनी प्रतिक्रिया दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

मुफ़्त जन्म कुंडली — MahaJyotish