शुक्रवार, 30 अक्टूबर 2026
ताज़ा खबर
Advertisement

राजस्थान का सीएम बनने के बाद पहली बार कल सीकर आएंगे भजनलाल शर्मा, बीजेपी कार्यकर्ताओं ने की खास तैयारी

राज्य ✍ Raja Shakti Raj Singh 🕐 17 August 2024

सीकर.

प्रदेश के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा 18 अगस्त को एक दिन के दौरे पर सीकर आएंगे। वह सीकर में पिपराली रोड पर सीएलसी संस्थान में हरीनाथ चतुर्वेदी एवं संत शिरोमणि मकड़ी नाथ महाराज की प्रतिमा का अनावरण करेंगे। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के प्रस्तावित दौरे को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं में भी उत्साह की लहर है। सीएलसी संस्थान के निदेशक इंजीनियर श्रवण चौधरी ने जानकारी देते हुए बताया, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का सुबह 10:45 पर सीकर पहुंचने का कार्यक्रम है।

चौधरी ने जानकारी देते हुए बताया कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा संस्थान में प्रतिमा अनावरण कार्यक्रम में शिरकत करेंगे और आमसभा को संबोधित करेंगे। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के प्रस्तावित दौरे को देखते हुए भाजपा कार्यकर्ताओं ने भी तैयारी करनी शुरू कर दी है। आज भाजपा कार्यालय में यूडीएच मंत्री झाबर सिंह खर्रा के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक का आयोजन हुआ और भाजपा कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के प्रस्तावित दौरे को लेकर आगामी रणनीति पर चर्चा की। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का पुलिस लाइन से पिपराली रोड स्थित क्लच संस्थान में जाते समय कई स्थानों पर स्वागत भी किया जाएगा।

सभा स्थल का किया निरीक्षण —
18 अगस्त को क्लच संस्थान में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के प्रस्तावित दौरे को लेकर आज शाम को यूडीएच मंत्री झाबर सिंह खर्रा के नेतृत्व में भाजपा के पदाधिकारियों के साथ जिला कलेक्टर कमर उलजमान चौधरी पुलिस अधीक्षक भुवन भूषण यादव धोध विधायक गोवर्धन वर्मा पूर्व सांसद सुमेधानंद सरस्वती पूर्व विधायक रतन जलधारी नगर परिषद आयुक्त शशिकांत शर्मा सहित बड़ी संख्या में अधिकारी और कार्यकर्ता सभा स्थल पर पहुंचे। साथ ही कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लिया।

संबंधित खबरें

अपनी प्रतिक्रिया दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

मुफ़्त जन्म कुंडली — MahaJyotish