गुरुवार, 29 अक्टूबर 2026
ताज़ा खबर
Advertisement

रक्षाबंधन पर्व के मौके पर मध्य प्रदेश, यूपी और गुजरात सहित आठ राज्यों में बंद रहेंगे बैंक

व्यापार ✍ Raja Shakti Raj Singh 🕐 18 August 2024

इंदौर
19 अगस्त को देशभर में रक्षाबंधन पर्व मनाया जाएगा। इस दिन बहनें अपने भाइयों को राखी बांधती और उनके सुखमय जीवन के लिए कामना करती हैं। इस दिन बैंक हॉलिडे को लेकर भी लोगों में कन्फ्यूजन की स्थिति बनी हुई है, कि इस बैंक बंद रहेंगे या खुलेंगे। इसके बारे में यहां आपको बताते हैं।

इन राज्यों में बंद रहेंगे बैंक
    त्रिपुरा
    गुजरात
    मध्य प्रदेश
    ओडिशा
    उत्तराखंड
    राजस्थान
    उत्तर प्रदेश
    हिमाचल प्रदेश

इस एक्ट का किया उपयोग
आरबीआई के अनुसार, इन राज्यों में Holiday under Negotiable Instruments Act के तहत छुट्टी घोषित की गई है। इस एक्‍ट के तहत सरकारों के पास बैंकों में हॉलिडे घोषित करने का अधिकार है।

मध्य प्रदेश में घोषित की थी छुट्टियां
पिछले दिनों मध्‍यप्रदेश के मुख्‍यमंत्री मोहन यादव ने रक्षाबंधन और जन्‍माष्‍टमी पर बैंकों में छुट्टियां घोषित की थी। सीएम यादव ने अपने एक्‍स हैंडल पर पोस्ट में बताया था कि निगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट्स एक्ट 1881 के अंतर्गत बैंकिंग क्षेत्र में कार्य करने वालों के लिए यह अवकाश स्वीकृत किए गए हैं।

अगस्त में बैंकों में और कब रहेंगे हॉलिडे
20 अगस्त (मंगलवार)
श्री नारायण गुरु जयंती के उपलक्ष्य में केरल में बैंकों में अवकाश रहेगा।

24 अगस्त (शनिवार)
चौथा शनिवार के चलते देशभर में बैंक बंद रहेंगे

25 अगस्त (रविवार)
रविवार के कारण देशभर के बैंकों में अवकाश रहेगा

26 अगस्त (सोमवार)
जन्‍माष्‍टमी पर्व के चलते गुजरात, ओडिशा, चंडीगढ़, तमिलनाडु, उत्तराखंड, सिक्किम, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, राजस्थान, जम्मू, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, बिहार, छत्तीसगढ़, झारखंड, मेघालय, हिमाचल प्रदेश और श्रीनगर में बैंक बंद रहेंगे।

संबंधित खबरें

अपनी प्रतिक्रिया दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

मुफ़्त जन्म कुंडली — MahaJyotish