रविवार, 1 नवंबर 2026
ताज़ा खबर
Advertisement

राजस्थान-करौली के समय सिंह हत्याकांड का पकड़ा एक और आरोपी, 2 पहले ही हुए गिरफ्तार

राज्य ✍ Raja Shakti Raj Singh 🕐 24 August 2024

करौली.

करौली डीएसपी अनुज शुभम ने बताया कि करौली सदर थाना क्षेत्र के गुड़ला गांव में समय सिंह जाटव की हत्या मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी बहादुर गुर्जर पुत्र रामसिंह गुर्जर उम्र 45 साल निवासी भगतपुरा थाना सदर करौली को गिरफ्तार किया है। डीएसपी ने बताया कि 13 अगस्त को मृतक की पत्नी ने पुलिस को एफआईआर सौंपी थी।

एफआईआर में बताया कि 12 अगस्त को गांव के ही कुछ लोग एक राय होकर आए और परिवार के लोगों से जाति सूचक शब्दों के साथ ही लाठी डंडों से हमला बोल दिया। हमले में समय सिंह सहित उसकी पत्नी और दो बेटियां घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए करौली चिकित्सालय पहुंचाया गया, जहां उपचार के दौरान समय सिंह की मौत हो गई। घटना की गंभीरता को देखते हुए एसपी बृजेश ज्योति उपाध्याय और एएसपी शंकर लाल मीणा के निर्देशन में अलग-अलग टीमें गठित की गई। पुलिस टीमों ने लगातार आरोपियों के छिपने के संभावित ठिकानों पर दबिश दी, लेकिन आरोपी पुलिस की पकड़ से बचते रहे। पुलिस ने साइबर टीम की मदद से आरोपी बहादुर गुर्जर निवासी भगतपुरा थाना सदर करौली को गिरफ्तार किया है। पुलिस गिरफ्तार किए आरोपी से घटना में शामिल अन्य आरोपियों को लेकर पूछताछ में जुटी है। दो आरोपियों की पूर्व में गिरफ्तारी हो चुकी है।

संबंधित खबरें

अपनी प्रतिक्रिया दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

मुफ़्त जन्म कुंडली — MahaJyotish