चिट फंड घोटाले में एक अन्य आरोपी गिरफ्तार 2.25 करोड़ रुपए की संपत्ति जब्त

Share This Post

टीकमगढ़
 थाना कोतवाली जिला टीकमगढ के बहुचर्चित चिट फंड घोटाले में  पुलिस अधीक्षक टीकमगढ  रोहित काशवानी, अति. पु. अधी. सीताराम, एसडीओपी टीकमगढ़  राहुल कटरे के मार्गदर्शन में कोतवाली थाना प्रभारी आनंद राज के नेतृत्व में पुलिस टीम दारा एक अन्य आरोपी को पकडने में सफलता हासिल की है। एवं आरोपी रविशंकर तिवारी के भाई विनोद तिवारी को गिरफ्तार कर करीब 2.25 करोड की संपत्ति सीज की गई है। जिसमें आरोपी विनोद के नाम भोपाल में तिलकराम होटल एवं उसकी पत्नि के नाम एक फ्लैट की रजिस्ट्रियां पुलिस द्वारा जप्त कर आरोपी विनोद पिता तिलकराम नि. ललितपुर हाल नि. भोपाल को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी गणों की संपत्ति के संबंध में और जानकारी एकत्र की जा रही है। आरोपी विनोद पर पूर्व में भी इसी तरह का अपराध थाना पिपलानी में सन 2020 में दर्ज हो चुका है । आरोपी विनोद को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया जा रहा है।
 
सराहनीय कार्य – उक्त कार्यवाही में निरीक्षक आनंद राज थाना प्रभारी कोतवाली, उनि० नीतेश जैन, उनि कमल पाठक, उनि आरडी कुशवाहा, उनि वीरेन्द्र परस्ते, प्रधान आरक्षक सतीश शर्मा, आरक्षक आलोक, आरक्षक रिषी राय, आर सूरज राजपूत की सराहनीय भूमिका रही।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Raja Shakti Raj Singh
Raja Shakti Raj Singhhttps://dabangsuchna.com
राजा शक्ति राज सिंह "दबंग सूचना" के संस्थापक और स्वामी हैं। वे निष्पक्ष, निर्भीक और जन-समर्पित पत्रकारिता में विश्वास रखते हैं। उनका उद्देश्य सच्चाई को आम जनता तक पहुंचाना है। डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में उनका योगदान सराहनीय है और उन्होंने "दबंग सूचना" को विश्वसनीय समाचार स्रोत के रूप में स्थापित किया है।
spot_img

Latest Suchna

Vastu Guruji
KUBER JI
KUBER JI 8″
🛒 Read More
INDRA DEV
INDRA DEV 9″
🛒 Read More
Infinity
Power of Infinity
🛒 Read More
Vastu Chakra
Vastu Chakra
🛒 Read More

📢 जुड़ें हमारे धमाकेदार ग्रुप से!

खबरें जो रखती हैं असर – न्यूज़ पोर्टल और अख़बार Dabang Suchna के साथ जुड़ें!

👥 अभी जॉइन करें WhatsApp ग्रुप