रविवार, 13 सितंबर 2026
ताज़ा खबर
Advertisement

रायपुर पहुंचे AITA अध्यक्ष, एयरपोर्ट पर भव्य स्वागत

छत्तीसगढ़ ✍ Raja Shakti Raj Singh 🕐 9 January 2026

AITA अध्यक्ष डॉ. अनिल जैन के रायपुर आगमन पर छत्तीसगढ़ टेनिस संघ ने भव्य स्वागत किया, टेनिस विकास और आगामी आयोजनों पर चर्चा हुई।

रायपुर। आल इंडिया टेनिस संघ (AITA) के अध्यक्ष एवं भारत स्काउट्स एंड गाइड्स के प्रेसिडेंट डॉ. अनिल जैन का आज राजधानी रायपुर आगमन हुआ। रायपुर एयरपोर्ट पर छत्तीसगढ़ टेनिस संघ के महासचिव गुरुचरण सिंह होरा सहित प्रदेश के खेल पदाधिकारियों ने उनका आत्मीय एवं भव्य स्वागत किया। इस अवसर पर खेल जगत से जुड़े अनेक वरिष्ठ अधिकारी और प्रतिनिधि उपस्थित रहे, जिससे माहौल उत्साहपूर्ण नजर आया।

एयरपोर्ट पर स्वागत के दौरान डॉ. अनिल जैन ने छत्तीसगढ़ में टेनिस खेल के तेजी से हो रहे विकास की सराहना की। उन्होंने कहा कि राज्य में लगातार राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय टेनिस प्रतियोगिताओं का आयोजन होना एक सकारात्मक संकेत है। इसके लिए उन्होंने छत्तीसगढ़ टेनिस संघ के महासचिव गुरुचरण सिंह होरा के प्रयासों की विशेष रूप से प्रशंसा की। डॉ. जैन ने कहा कि सीमित संसाधनों के बावजूद छत्तीसगढ़ ने टेनिस के क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बनाई है।

डॉ. अनिल जैन ने जानकारी दी कि अपने इस प्रवास के दौरान वे छत्तीसगढ़ टेनिस संघ के पदाधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक करेंगे, जिसमें भविष्य में राज्य में बड़े स्तर के टेनिस टूर्नामेंट और प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित करने को लेकर निर्णय लिए जाएंगे। उनका मानना है कि छत्तीसगढ़ में प्रतिभाओं की कमी नहीं है, जरूरत केवल सही मंच और मार्गदर्शन की है।

छत्तीसगढ़ टेनिस संघ के महासचिव गुरुचरण सिंह होरा ने कहा कि AITA अध्यक्ष का रायपुर आगमन प्रदेश के खेल विकास के लिए प्रेरणादायक है। इससे राज्य के युवा खिलाड़ियों को राष्ट्रीय स्तर पर आगे बढ़ने के अधिक अवसर मिलेंगे। उन्होंने बताया कि संघ का लक्ष्य प्रदेश के हर जिले तक टेनिस को पहुंचाना और जमीनी स्तर पर खिलाड़ियों को तैयार करना है।

स्वागत कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ टेनिस संघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष नरेश गुप्ता, सुशील बलानी, रूपेंद्र चौहान, वरिष्ठ टेनिस कोच राजेश मिश्रा, नचिकेता अर्जुन कुमार, चरणजीत ओबेरॉय, प्रदीप मथानी, सुनील सुराणा, पाली कलश, अवतार सिंह जुनेजा, अजय पारख, हेनरी सैंटियागो, रोहिन सैंटियागो, अमरजीत सिंह चड्ढा, जी.एस. भांबरा, ऋषि बंछोर, सुरेश सुखेजा, विवेक विश्वकर्मा, अर्जुन कुमार, रामावतार जैन, कैलाश दीक्षित, डॉ. दीपक कंवर, संजय शुक्ला, सुनील जैन, महेश द्विवेदी, दीपेश नेताम और अजय टांडी सहित कई खेल संगठनों के प्रतिनिधि मौजूद रहे।

गौरतलब है कि डॉ. अनिल जैन भारत स्काउट्स एवं गाइड्स, नई दिल्ली के तत्वावधान में बालोद जिले के समीप ग्राम दुधली में 9 से 13 जनवरी 2026 तक आयोजित होने वाली प्रथम राष्ट्रीय रोवर-रेंजर जंबूरी में शामिल होने रायपुर पहुंचे हैं। उनके स्वागत में खेल संगठनों के साथ-साथ राजनीतिक क्षेत्र से जुड़े लोग भी मौजूद रहे, जिनमें भाजपा प्रदेश मंत्री अमित साहू प्रमुख रूप से शामिल थे।

डॉ. जैन के इस दौरे को छत्तीसगढ़ के खेल जगत के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है, जिससे भविष्य में राज्य में खेल अधोसंरचना और प्रतियोगिताओं को नई दिशा मिलने की उम्मीद है।

संबंधित खबरें

अपनी प्रतिक्रिया दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *