शुक्रवार, 30 अक्टूबर 2026
ताज़ा खबर
Advertisement

छत्तीसगढ़ में प्रवेश और फीस विनियामक समिति ने तीन डी. फार्मेसी कॉलेजों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का लिया निर्णय

छत्तीसगढ़ ✍ Raja Shakti Raj Singh 🕐 23 August 2024

रायपुर

छत्तीसगढ़ में प्रवेश और फीस विनियामक समिति ने तीन डी. फार्मेसी कॉलेजों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का निर्णय लिया है. ये कॉलेज हैं ऋषिकेश इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी सेजबहार रायपुर, नूपुर कॉलेज ऑफ फार्मेसी ओल्ड धमतरी रोड, रायपुर और श्री बालाजी इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी एंड रिसर्च सेंटर, रायपुर है. इन कॉलेजों के द्वारा फीस निर्धारित न किये जाने और संबंधित विभाग के सचिव और संचालक को इस संबंध में समुचित कार्रवाई के लिए लिखे जाने का निर्णय लिया गया है.

तीनों डी. फार्मेसी कॉलेजों के निरीक्षण के दौरान प्रवेश और फीस विनियामक समिति ने पाया कि इन्होंने पूरी सुविधाएं जुटाए बिना कॉलेज प्रारंभ कर दिया. कॉलेजों में न ही पुस्तकालय और प्रयोगशाला है और न ही शैक्षणिक एवं गैर शैक्षणिक स्टाफ वहां मिले. इसी आधार पर समिति ने कार्रवाई का निर्णय लिया है. यहां यह भी विशेष रूप से उल्लेखनीय है कि फीस विनियामक समिति के पास फीस निर्धारण के लिये आवेदन देने के पूर्व फार्मेसी काउंसिल ऑफ इंडिया, संबंधित विश्वविद्यालय और संबंधित संचालक से भी अनुमति प्राप्त की जानी चाहिए.

संबंधित खबरें

अपनी प्रतिक्रिया दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

मुफ़्त जन्म कुंडली — MahaJyotish