मुख्यमंत्री डॉ. यादव के पितापूनमचंद यादव की अंतिम यात्रा में शामिल हुआ अपार जनसमुदाय

Share This Post

मुख्यमंत्री डॉ. यादव के पितापूनमचंद यादव की अंतिम यात्रा में शामिल हुआ अपार जनसमुदाय

केंद्र और राज्य के प्रमुख मंत्रीगण, जनप्रतिनिधियों और समाजसेवियों ने पुष्पांजलि अर्पित कर किए अंतिम दर्शन

भोपाल
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के पिता पूनमचंद यादव की अंतिम यात्रा में अपार जनमुदाय शामिल हुआ। केंद्र और राज्य सरकार के प्रमुख मंत्रीगण, जन-प्रतिनिधि और समाजसेवी अंतिम यात्रा में सम्मिलित हुए। सभी ने पुष्पांजलि अर्पित कर अंतिम दर्शन किए और ईश्वर से अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करने की प्रार्थना की। अंतिम यात्रा के मार्ग में विभिन्न मंचों से सामाजिक संगठनों द्वारा पुष्प वर्षा कर श्रद्धांजलि दी गई।

स्व. पूनमचंद यादव की अंतिम यात्रा उनके निज निवास गीता कॉलोनी से सकडिया सुल्तान मंदिर, खजूर वाली मस्जिद, बुधवारिया, निकास चौराहा, तेलीवाड़ा, कंठाल, सतीगेट, छत्री चौक, गोपाल मंदिर, ढाबा रोड, बड़ापुल, कार्तिक मेला ग्राउंड से भूखी माता पहुंची, जहां क्षिप्रा के तट पर अन्तिम संस्कार हुआ। उनके ज्येष्ठ पुत्रों नारायण यादव और नन्दलाल यादव ने पार्थिव देह को मुखाग्नि दी।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव के पिता पूनमचन्द यादव के अंतिम संस्कार में शामिल हुए कर्नाटक के राज्यपाल थावरचन्द गेहलोत ने श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि स्व. पूनम चन्द यादव ने कर्मप्रधान बनकर जीवन की सार्थकता सिद्ध की। विधानसभा अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह तोमर ने कहा कि स्व. यादव के जीवन के पुण्य का प्रतिफल है कि उनका एक बेटा प्रदेश की आठ करोड़ जनता की सेवा कर रहा है। केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि माता-पिता वट-वृक्ष के समान छाया देते है। स्व. यादव ने जीवन में संघर्ष कर परिवार को स्थापित किया और सब के प्रति प्रेम की भावना रखी। नगरीय विकास और आवास संसदीय कार्य मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि माता-पिता का स्थान दुनिया में कोई नहीं ले सकता है। माता-पिता देवतुल्य होते हैं। कर्मशील माता-पिता का दुनिया से जाना असहनीय होता है। इस अवसर पर पूर्व केन्द्रीय मंत्री डॉ. सत्यनारायण जटिया, महिदपुर विधायक दिनेश जैन बोस, राजाराम यादव, आशीष चौहान ने भी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए स्व. यादव की आत्मा की शांति के लिए एवं शोक संतप्त परिजन को दु:ख सहन की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव के पिता स्व. पूनम चंद यादव के अंतिम दर्शन में केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान, प्रदेश के उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ला एवं जगदीश चन्द्र देवड़ा, प्रदेश के मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, मंत्री एंदल सिंह कंषाना, मंत्री चैतन्य कश्यप, मंत्री रामनिवास रावत, मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर,  मंत्री उदय प्रताप सिंह, मंत्री करण सिंह वर्मा, मंत्री विश्वास सारंग, मंत्री गौतम टेटवाल, मंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल, राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्रीमती कृष्णा गौर, राज्यमंत्री  (स्वतंत्र प्रभार) नारायण सिंह पंवार, राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दिलीप जायसवाल, राज्यमंत्री दिलीप अहिरवार, राज्यसभा सांसद बालयोगी उमेशनाथ महाराज, सांसद वी.डी. शर्मा, सांसद महेन्द्र सिंह सोलंकी,  उज्जैन विधायक अनिल जैन कालूहेड़ा, सतीश मालवीय, महेश परमार, इन्दौर विधायक महेन्द्र हार्डिया, मधु वर्मा, गोलू शुक्ला, शाजापुर विधायक अरूण भीमावद, पूर्व गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा, पूर्व मंत्री अरविंद सिंह भदौरिया, पूर्व मंत्री कैलाश चावला, पूर्व मंत्री पारस जैन, मुख्य सचिव श्रीमती वीरा राणा, पुलिस महानिदेशक सुधीर कुमार सक्सैना, अपर मुख्य सचिव डॉ. राजेश राजौरा, प्रमुख सचिव मो. सुलेमान, प्रमुख सचिव राघवेन्द्र सिंह व सन्दीप यादव, आयुक्त जनसंपर्क डॉ. सुदाम खाड़े, उज्जैन संभागायुक्त संजय गुप्ता, पुलिस महा निरीक्षक उज्जैन संतोष कुमार सिंह सहित जन-प्रतिनिधि, राज्य सरकार के वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी और बड़ी संख्या में उज्जैनवासी शामिल हुए।

उठावना 5 सितम्बर को

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के पिताजी पूनमचंद यादव का 3 सितम्बर को देवलोक गमन हो गया था। स्व. पूनमचंद यादव के देवलोकगमन के बाद चलित उठावना कार्यक्रम 5 सितम्बर गुरूवार शाम 4 से 6 बजे तक होटल अथर्व, जन्तर-मंतर के पास उज्जैन में होगा।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Raja Shakti Raj Singh
Raja Shakti Raj Singhhttps://dabangsuchna.com
राजा शक्ति राज सिंह "दबंग सूचना" के संस्थापक और स्वामी हैं। वे निष्पक्ष, निर्भीक और जन-समर्पित पत्रकारिता में विश्वास रखते हैं। उनका उद्देश्य सच्चाई को आम जनता तक पहुंचाना है। डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में उनका योगदान सराहनीय है और उन्होंने "दबंग सूचना" को विश्वसनीय समाचार स्रोत के रूप में स्थापित किया है।
spot_img

Latest Suchna

Vastu Guruji
KUBER JI
KUBER JI 8″
🛒 Read More
INDRA DEV
INDRA DEV 9″
🛒 Read More
Infinity
Power of Infinity
🛒 Read More
Vastu Chakra
Vastu Chakra
🛒 Read More

📢 जुड़ें हमारे धमाकेदार ग्रुप से!

खबरें जो रखती हैं असर – न्यूज़ पोर्टल और अख़बार Dabang Suchna के साथ जुड़ें!

👥 अभी जॉइन करें WhatsApp ग्रुप