महाराष्ट्र के जलगांव शहर में बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचारों के खिलाफ एक हिंदू संगठन ने विरोध जुलूस निकाला

Share This Post

मुंबई
महाराष्ट्र के जलगांव शहर में शुक्रवार को बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचारों के खिलाफ एक हिंदू संगठन ने विरोध जुलूस निकाला। इस दौरान इलाके में तनाव पैदा हो गया। दरअसल, पड़ोसी देश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचारों को लेकर सकल हिंदू समाज द्वारा निकाले गए जुलूस में एक शोरूम पर अज्ञात लोगों ने पत्थर फेंक दिया।

शोरूम का शीशा क्षतिग्रस्त
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि यह घटना जलगांव शहर में आज सुबह सकल हिंदू समाज द्वारा बांग्लादेश में हिंदुओं पर हिंसा के विरोध में निकाले गए जुलूस के दौरान हुई। कुछ अज्ञात लोगों ने एक दोपहिया वाहन शोरूम पर कुछ पत्थर फेंके। उन्होंने बताया कि इस घटना में शोरूम का शीशा क्षतिग्रस्त हो गया।

कुछ समय के लिए हुआ तनाव
उन्होंने आगे कहा कि सकल हिंदू समाज के सैकड़ों समर्थकों ने विरोध जुलूस में हिस्सा लिया और बाद में प्रदर्शनकारी जिलाधिकारी कार्यालय गए तथा अपनी मांगों का ज्ञापन सौंपा। उन्होंने आगे कहा कि पत्थर फेंकने वाली घटना के कारण कुछ समय के लिए इलाके में तनाव पैदा हो गया। हालांकि, स्थानीय पुलिस के हस्तक्षेप के बाद स्थिति नियंत्रण में आ गई।
 
शहर में पुलिसकर्मियों को किया गया तैनात
अधिकारी ने कहा कि एहतियात के तौर पर शहर में पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है। सकल हिंदू समाज द्वारा नासिक जिले में भी इसी तरह का विरोध जुलूस आयोजित किया गया और कानून व्यवस्था की स्थिति बनाए रखने के लिए बड़ी संख्या में पुलिस तैनात की गई। मालूम हो कि शेख हसीना के नेतृत्व वाली सरकार के पतन के बाद बांग्लादेश में हिंदू समुदाय के खिलाफ हिंसा में वृद्धि देखी गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Raja Shakti Raj Singh
Raja Shakti Raj Singhhttps://dabangsuchna.com
राजा शक्ति राज सिंह "दबंग सूचना" के संस्थापक और स्वामी हैं। वे निष्पक्ष, निर्भीक और जन-समर्पित पत्रकारिता में विश्वास रखते हैं। उनका उद्देश्य सच्चाई को आम जनता तक पहुंचाना है। डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में उनका योगदान सराहनीय है और उन्होंने "दबंग सूचना" को विश्वसनीय समाचार स्रोत के रूप में स्थापित किया है।
spot_img

Latest Suchna

Vastu Guruji
KUBER JI
KUBER JI 8″
🛒 Read More
INDRA DEV
INDRA DEV 9″
🛒 Read More
Infinity
Power of Infinity
🛒 Read More
Vastu Chakra
Vastu Chakra
🛒 Read More

📢 जुड़ें हमारे धमाकेदार ग्रुप से!

खबरें जो रखती हैं असर – न्यूज़ पोर्टल और अख़बार Dabang Suchna के साथ जुड़ें!

👥 अभी जॉइन करें WhatsApp ग्रुप