शनिवार, 31 अक्टूबर 2026
ताज़ा खबर
Advertisement

महिला सहित आधा दर्जन चोरों की टोली गिरफ्त में, चार चोरियों का हुआ पर्दाफाश, 10 लाख का माल बरामद

मध्य प्रदेश ✍ Raja Shakti Raj Singh 🕐 24 August 2024

कटनी

माधव नगर थाना क्षेत्र के समदड़िया कॉलोनी में हुई चार चोरियों की घटनाओं में शामिल चोरों की टोली को गिरफ्तार करने में पुलिस के हाथ सफलता लगी है। पुलिस ने चोरी के मामले में एक महिला सहित आधा दर्जन चोरों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए चोरों को लेकर एक बात यह भी सामने आ रही है कि चोरों ने वारदातों को अंजाम देने के बाद चोरी किए गए जेवरात कटनी के कुछ सोने के व्यापारियों के यहां बेच दिए थे। चोरों के पकड़े जाने के बाद पुलिस ने जब उनसे पूछताछ की तो इस पूरे मामले में कटनी के कुछ सोने के व्यापारियों की मिलीभगत होने की बात सामने आई। चोरी का माल खरीदने और बेचने वाले व्यापारियों पर जब पुलिस ने दबाव बनाया तो बीते दिनों उन्होंने पुलिस के खिलाफ ही मोर्चा खोल दिया था। कहा तो यह भी जा रहा है कि एक नेताजी के दबाव में आने के बाद पुलिस ने इस मामले में सोने के व्यापारियों पर कोई कार्यवाही नहीं की।
इस तरह हुई कार्रवाई
पुलिस अधीक्षक अभिजीत कुमार रंजन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डाक्टर संतोष डेहरिया के दिशा निर्देश तथा नगर पुलिस अधीक्षक ख्याति मिश्रा के मार्गदर्शन में पुलिस टीम ने माधवनगर थाना क्षेत्र की समदडिय़ा कालोनी में हुईं चार चोरियों का खुलासा किया है। पुलिस ने एक महिला सहित आधा दर्जन चोरों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से लगभग 10 लाख का माल बरामद किया है। चोरियों का पर्दाफाश करने को लेकर पुलिस कंट्रोल रूम में आयोजित पत्रकारवार्ता में पुलिस अधीक्षक अभिजीत कुमार रंजन ने बताया कि सन 2023-24 में समदडिय़ा कालोनी निवासी रमेश गुप्ता, अरूण जसवानी, वन्दित सिंघई और सुनील आहुजा के घरों में चार अलग-अलग घटनाओं में अज्ञात बदमाशों ने सोने-चांदी के जेवरात और नगदी सहित लाखों का सामान पार कर दिया था।
कई टीमें लगी थी तलाश में
सभी घटनाओं में अपराध कायम कर वारदात में शामिल आरोपियों की तलाश के लिए अलग-अलग पुलिस टीमों को लगाया गया था। जिन्हे सफलता मिली और पुलिस टीमों ने वारदात में शामिल राजा उर्फ मोहन साहू पिता स्वर्गीय गोपाल साहू उम्र 32 वर्ष निवासी तिलक कॉलेज शनि मंदिर रोड थाना एनकेजे, आदि उर्फ आदित्य बर्मन पिता लल्लू बर्मन उम्र 19 वर्ष निवासी परसवारा (टिकर) थाना विजयराघवगढ़, हाल तिलक कॉलेज थाना एनकेजे, पंकज चौधरी पिता अमृत लाल चौधरी उम्र 22 वर्ष निवासी दुर्गा चौक थाना एनकेजे, शनि वंशकार पिता रंगी वंशकार उम्र 26 वर्ष निवासी उडिया मोहल्ला थाना एनकेजे, धर्मेद्र ठाकुर पिता रामू ठाकुर उम्र 20 वर्ष निवासी भट्टा मोहल्ला थाना रंगनाथ नगर, राजनंदनी पत्नी राजा उर्फ मोहन साहू उम्र 35 वर्ष निवासी तिलक कॉलेज शनि मंदिर रोड थाना एनकेजे को गिरफ्तार किया है।
इतना माल हुआ बरामद
पुलिस ने इन आरोपियों के कब्जे से एक जोड़ी सोने का झुमका, एक सोने की चेन, सोने की बाली और अंगूठी, पांच जोड़ी चांदी की पायल, चार घडिय़ां, पांच जोडी चांदी की बिछिया, चार चांदी की अंगूठी, चार सोने का मंगलसूत्र, एक मोटर साइकिल, एक ऑटो, दो मोबाइल फोन सहित लगभग 10 लाख रूपए कीमती सामान बरामद किया है।
इनकी रही सराहनीय भूमिका
चोरी की वारदातों का पर्दाफाश करने मेंं माधवनगर थाना प्रभारी अनूप सिंह ठाकुर, रंगनाथनगर थाना प्रभारी नवीन नामदेव, एनकेजे थाना प्रभारी नीरज दुबे, बिलहरी चौकी प्रभारी गोपाल विश्वकर्मा, उपनिरीक्षक विष्णु शंकर जायसवाल, महेन्द्र जायसवाल, सउनि मनोज कुडापे, राजेश बागरी, दामोदर राव, विनोद चौधरी, वहाब खान, प्रधान आरक्षक कमलेश बैरागी, भुवनेश्वर बागरी, आशीष श्रीवास, लालजी यादव, सतीश तिवारी, अजय तिवारी, गोविद पडरहा, नीलेश दुबे, अजीत बागरी, शोभनाथ शर्मा, आरक्षक विनोद विश्वकर्मा, वीरेन्द्र दहायत, शुभम सिंह, अभय यादव, एनआरएस के सदस्य रमजान पटेल व गणेश नामदेव की भूमिका सराहनीय रही। पुलिस अधीक्षक श्रीरंजन ने पुलिस टीम को पुरूस्कृत करने की घोषणा की है।

संबंधित खबरें

अपनी प्रतिक्रिया दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

मुफ़्त जन्म कुंडली — MahaJyotish