गुरुवार, 29 अक्टूबर 2026
ताज़ा खबर
Advertisement

उदयपुर में एक सरकारी स्कूल में दो स्टूडेंट्स के झगड़े से तनाव, आगजनी और तोड़फोड़ की,पुलिस ने किया लाठीचार्ज

राज्य ✍ Raja Shakti Raj Singh 🕐 16 August 2024

उदयपुर
उदयपुर में एक सरकारी स्कूल में शुक्रवार को लंच के समय दो स्टूडेंट्स के बीच झगड़ा इतना बढ़ गया कि एक स्टूडेंट ने दूसरे पर चाकू से हमला कर दिया। यह घटना सूरजपोल थाना क्षेत्र में सुबह करीब 10:30 बजे हुई। घायल स्टूडेंट को तुरंत महाराणा भूपाल (एमबी) हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां उसका इलाज जारी है। पुलिस ने आरोपी व उसके पिता को हिरासत में ले लिया है। घटना के बाद, हिंदू संगठनों ने चेतक सर्किल, हाथीपोल, अश्विनी बाजार, बापू बाजार और घंटाघर एरिया की दुकानों को बंद करवा दिया। कुछ जगह आगजनी भी की गई है। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई है।

जिला कलेक्टर अरविंद पोसवाल ने बताया कि आरोपी स्टूडेंट को डिटेन कर लिया गया है और उसके पिता को गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्होंने आश्वासन दिया है कि मामले की पूरी तरह से जांच की जाएगी।

दोनों स्टूडेंट्स की उम्र करीब 15 साल है और वे एक ही क्लास में पढ़ते हैं। स्कूल प्रशासन के अनुसार, दोनों पढ़ाई में अच्छे थे और उन्हें पहले कभी झगड़ते हुए नहीं देखा गया था। घटना के बाद स्कूल प्रशासन और टीचर्स भी स्तब्ध हैं।

घायल स्टूडेंट के परिवार के लोग घटना की जानकारी मिलते ही हॉस्पिटल पहुंचे। हिंदू संगठनों के लोग भी अस्पताल में एकत्रित हो गए और घटना के खिलाफ नारेबाजी की, जिससे माहौल तनावपूर्ण हो गया। पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित करने के लिए सुरक्षा बढ़ा दी है। वहीं, घटना के बारे में जांच जारी है, और स्कूल प्रशासन भी सहयोग कर रहा है।

संबंधित खबरें

अपनी प्रतिक्रिया दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

मुफ़्त जन्म कुंडली — MahaJyotish