शुक्रवार, 30 अक्टूबर 2026
ताज़ा खबर
Advertisement

जोधपुर के सरकारी हॉस्पिटल परिसर में 15 साल की नाबालिग से गैंगरेप, घर से भागी नाबालिग के साथ हुई वारदात

देश ✍ Raja Shakti Raj Singh 🕐 27 August 2024

जोधपुर
कोलकाता के बाद राजस्थान के जोधपुर में नाबालिग के साथ दरिंदगी करने का मामला सामने आया है। जोधपुर के सरकारी हॉस्पिटल परिसर में 15 साल की नाबालिग से गैंगरेप का मामला सामने आया है। पीड़ित मां की डांट से नाराज होकर रविवार को घर से निकल गई थी। पुलिस मौके पर पहुंची है। अस्पताल के दो सफाई कर्मियों पर शक है। दोनों को हिरासत में लिया गया है।अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (पश्चिम) निशांत भारद्वाज में बताया कि करीब 15  साल की एक लड़की को घर वालों ने किसी बात पर डांट दिया था। इससे नाराज होकर वह रविवार शाम घर से बिना बताए निकल गई थी। ‌‌वह रात को जोधपुर के महात्मा गांधी अस्पताल परिसर पहुंची, जहां दोनों युवकों ने लड़की को अकेली देखा।

आरोपियों की पहचान सफाई कर्मी के रूप हुई है, लेकिन अस्पताल अधीक्षक फतेह सिंह भाटी का कहना है कि एक आरोपी पहले हमारे यहां ठेकाकर्मी था, जबकि दूसरे की कोई जानकारी नहीं है। दोनों अस्पताल में काम नहीं कर रहे थे। पुलिस ने भी इस पर स्थिति साफ नहीं की है। अस्पताल अधीक्षक ने बताया कि अस्पताल में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर हमने समीक्षा की है। घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी पुलिस ने देखे हैं, हम पुलिस का सहयोग कर रहे हैं।

दोनों आरोपी बहला फुसलाकर लड़की को अस्पताल परिसर के पीछे कैदी वार्ड के पास स्थित कोठरीनुमा जगह ले गए, जहां दोनों युवाओं ने बारी-बारी से किशोरी के साथ बलात्कार किया‌। फिर उसे छोड़ दिया‌। उधर, पीड़िता के घर से गायब होने का पता लगा तो पिता व अन्य परिजन ने तलाश की, लेकिन किशोरी नहीं मिली। पिता ने पुलिस को सूचना दी और बहला फुसलाकर भगा ले जाने की एफआईआर दर्ज करवाई।‌ पीड़िता दूसरे दिन शाम को अस्पताल परिसर के आस पास अकेले घूमते मिली‌। पुलिस उसे थाने ले गई और परिजन को थाने बुलाया। पुलिस ने पीड़िता से जांच व बयान लिए तो उसने दो युवकों पर सामूहिक बलात्कार का आरोप लगाया। पुलिस ने बहला फुसलाकर ले जाने की एफआईआर में सामूहिक बलात्कार और पोक्सो की धाराएं जोड़ी। पुलिस ने पीड़िता का बयान दर्ज किए और मेडिकल करवाया।

सहायक पुलिस आयुक्त को मामले की जांच सौंपी गई है‌। एफएसएल ने मंगलवार को वारदात स्थल की जांच की और साक्ष्य एकत्रित किए। आरोपियों की पहचान करने के बाद संभावित ठिकानों पर दबिश देकर दोनों आरोपियों को हिरासत में लिया गया है। उल्लेखनीय है कि इससे पहले 20 अगस्त को जोधपुर में 3 साल की बच्ची से दुष्कर्म की घटना हुई थी। जोधपुर में 15 दिनों में तीसरी बार नाबालिग के साथ हैवानियत हुई है। मंगलवार (20 अगस्त) को को प्रताप नगर थाना क्षेत्र के डिफेन्स कॉलोनी में पार्क में खेल रही साढ़े तीन साल की मासूम का रेप हुआ। इस घटना के बाद शहर के लोगों में डर और गुस्सा है।

संबंधित खबरें

अपनी प्रतिक्रिया दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

मुफ़्त जन्म कुंडली — MahaJyotish