बच्चों की ग्रोथ के लिए बेस्ट डाइट: रोज खिलाएं

Share This Post

इट बच आपक

भोपाल 

आजकल के दौर में अच्छी हाइट यानी लंबाई काफी जरूरी मानी जाती है क्योंकि हाइट आपकी पर्सनैलिटी को इन्हैंस करती है. जबकि कई तरह से ये करियर में भी फायदे पहुंचाती है.अगर आप चाहते हैं कि आपके बच्चों की हाइट अच्छी हो तो उसके लिए आपको कुछ चीजों का शुरू से ही ध्यान रखने की जरूरत है. हाइट में सबसे बड़ा रोल जीन्स प्ले करते हैं. अगर मां-बाप लंबे हैं तो उनके बच्चे भी लंबे ही होते हैं.

लेकिन इसके अलावा मेडिकल कंडीशन, डाइट, फिजिकल एक्टविटी और एनवायरमेंट का भी बच्चों की ग्रोथ पर असर पड़ता है. ऐसे में मां-बाप को चाहिए कि अपने बच्चों को पोषक तत्वों से भरपूर आहार दें जिसमें भरपूर मात्रा में प्रोटीन, कैल्शियम, विटामिन डी और विटामिन ए शामिल हो ताकि हड्डियों और ऊतकों के विकास में मदद मिल सके. यहां हम आपको कुछ फूड्स बता रहे हैं जिन्हें आपको अपने बच्चों की डाइट में जरूर शामिल करना चाहिए. 

प्रोटीन इनटेक बढ़ाएं
प्रोटीन मजबूत हड्डियों और मांसपेशियों के लिए जरूरी होता है. इसलिए आपको अपने बच्चों को चिकन, अंडे, मछली और डेयरी उत्पाद जरूर देने चाहिए. अगर आप वेजिटेरियन हैं तो आप उन्हें बीन्स, दालें, क्विनोआ, टोफू और मेवे, पनीर और सोयाबीन जैसीचीजें भी खिला सकते हैं.

डेयरी उत्पाद हैं जरूरी
सिर्फ प्रोटीन ही नहीं दूध, दही और पनीर कैल्शियम और विटामिन डी के भी बेहतरीन स्रोत होते हैं जो हड्डियों के स्वास्थ्य के लिए जरूरी हैं.
हरी पत्तेदार सब्जियां खिलाएं

पालक, साग, मेथी और केल जैसी सब्जियोंं में कैल्शियम, विटामिन K और कई पोषक तत्व होते हैं जो हड्डियों की मजबूती और ग्रोथ में मदद करते हैं.

ग्रोथ के लिए अच्छी नींद 
बढ़ते बच्चों को कम से कम 8-10 घंटे की अच्छी नींद लेने की जरूरत होती है. इसलिए इस चीज से समझौता ना करें.

फिजिकल एक्टिविटी कराएं
मांसपेशियों और हड्डियों की ग्रोथ के लिए स्ट्रेचिंग, साइकिलिंग या तैराकी जैसी फिजिकल एक्टिविटी को बच्चों के रूटीन का हिस्सा बनाएं.

Raja Shakti Raj Singh
Raja Shakti Raj Singhhttps://dabangsuchna.com
राजा शक्ति राज सिंह "दबंग सूचना" के संस्थापक और स्वामी हैं। वे निष्पक्ष, निर्भीक और जन-समर्पित पत्रकारिता में विश्वास रखते हैं। उनका उद्देश्य सच्चाई को आम जनता तक पहुंचाना है। डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में उनका योगदान सराहनीय है और उन्होंने "दबंग सूचना" को विश्वसनीय समाचार स्रोत के रूप में स्थापित किया है।
spot_img

Latest Suchna

Vastu Guruji
KUBER JI
KUBER JI 8″
🛒 Read More
INDRA DEV
INDRA DEV 9″
🛒 Read More
Infinity
Power of Infinity
🛒 Read More
Vastu Chakra
Vastu Chakra
🛒 Read More

📢 जुड़ें हमारे धमाकेदार ग्रुप से!

खबरें जो रखती हैं असर – न्यूज़ पोर्टल और अख़बार Dabang Suchna के साथ जुड़ें!

👥 अभी जॉइन करें WhatsApp ग्रुप