सोमवार, 2 नवंबर 2026
ताज़ा खबर
Advertisement

राजस्थान-सिरोही के माउंटआबू में 61 मिमी बारिश, नक्कीलेक और लोअर कोदरा डैम ओवरफ्लो

राज्य ✍ Raja Shakti Raj Singh 🕐 28 August 2024

सिरोही.

प्रदेश के एकमात्र पर्वतीय पर्यटन स्थल माउंटआबू सहित जिलेभर में लगातार बारिश हो रही है। इससे लोगों को गर्मी एवं उमस के वातावरण से राहत मिलने के साथ ही मौसम सुहावना होने लगा है। बीते 24 घंटों में माउंटआबू में सबसे ज्यादा 61 मिमी तथा शिवगंज में सबसे कम 4.5 मिमी बारिश हुई है।

माउंटआबू में लगातार हो रही बारिश से शहर का हार्ट कहे जाने वाली नक्की लेक एवं पेयजल आपूर्ति के स्रोत लोअर कोदरा बांध पर चादर चल गई है। इसके साथ ही प्राकृतिक बहाव के नालों एवं झरनों में भी पानी की जोरदार आवक हुई है। इससे यहां का वातावरण मनमोहक हो गया है। पर्यटक इस वातावरण का खूब मजा ले रहे है। जिले में आबूरोड, सिरोही, रेवदर, मंडार, पिंडवाड़ा एवं शिवगंज में भी कभी धीरे तथा कभी तेज बारिश का दौर चल रहा है। आबूरोड में दोपहर में बारिश के रुके रहने के दौरान कई बार मौसम साफ नजर आया तथा कई बार धूप भी निकली। हालांकि अधिकांश समय आसमान बादलों से घिरे रहे। इसी प्रकार बांधों में भी पानी की आवक लगातार बढ़ रही है।

संबंधित खबरें

अपनी प्रतिक्रिया दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

मुफ़्त जन्म कुंडली — MahaJyotish