रविवार, 13 सितंबर 2026
ताज़ा खबर
Advertisement

छत्तीसगढ़ में प्राकृतिक आपदा पीड़ित को 4 लाख की सहायता, नाले के पानी में डूबने से हुई थी मृत्यु

छत्तीसगढ़ ✍ Raja Shakti Raj Singh 🕐 31 August 2024

रायपुर.

राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 के अंतर्गत प्राकृतिक आपदा पीड़ित के वारिस को 4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता अनुदान राशि प्रदान की गयी। कलेक्टर द्वारा माकड़ी तहसील के ग्राम मिरमिण्डा निवासी लखन ध्रुव की नाला के पानी में डूबने से मृत्यु होेने पर उनकी पत्नी ललिता राठौर को आर्थिक सहायता राशि प्रदान की गयी है।

उक्त स्वीकृत आर्थिक सहायता राशि सम्बन्धित वारिस के बैंक खाते में हस्तांतरित करने के निर्देश सम्बन्धित तहसीलदार को दिए गए हैं। राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 के अंतर्गत प्राकृतिक आपदा पीड़ित के वारिस को 4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता अनुदान राशि प्रदान की गयी। कलेक्टर द्वारा माकड़ी तहसील के ग्राम मिरमिण्डा निवासी लखन ध्रुव की नाला के पानी में डूबने से मृत्यु होेने पर उनकी पत्नी ललिता राठौर को आर्थिक सहायता राशि प्रदान की गयी है।

छत्तीसगढ़ में अब तक 915.7 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज
राज्य शासन के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा बनाए गए राज्य स्तरीय नियंत्रण कक्ष द्वारा संकलित जानकारी के मुताबिक एक जून 2024 से अब तक राज्य में 915.7 मिमी औसत वर्षा दर्ज की जा चुकी है। राज्य के विभिन्न जिलों में 01 जून 2024 से आज 31 अगस्त सवेरे तक रिकार्ड की गई वर्षा के अनुसार बीजापुर जिले में सर्वाधिक 1918.1 मिमी और सरगुजा जिले में सबसे कम 508.2 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गयी है। राज्य स्तरीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष से प्राप्त जानकारी के अनुसार एक जून से अब तक सूरजपुर जिले में 919.0 मिमी, बलरामपुर में 1332.0 मिमी, जशपुर में 794.8 मिमी, कोरिया में 933.1 मिमी, मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर में 930.4 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गयी। इसी प्रकार, रायपुर जिले में 746.4 मिमी, बलौदाबाजार में 951.3 मिमी, गरियाबंद में 888.2 मिमी, महासमुंद में 727.1 मिमी, धमतरी में 791.2 मिमी, बिलासपुर में 844.8 मिमी, मुंगेली में 940.9 मिमी, रायगढ़ में 892.3 मिमी, सारंगढ़-बिलाईगढ़ में 537.3 मिमी, जांजगीर-चांपा में 999.1 मिमी, सक्ती 858.2 मिमी, कोरबा में 1224.6 मिमी, गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही में 935.5 मिमी, दुर्ग में 545.6 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गयी। कबीरधाम जिले में 711.0 मिमी, राजनांदगांव में 873.1 मिमी, मोहला-मानपुर-अंबागढ़चौकी में 981.8 मिमी, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई में 645.2 मिमी, बालोद में 912.0 मिमी, बेमेतरा में  499.3 मिमी, बस्तर में 963.3 मिमी, कोण्डागांव में 871.7 मिमी, कांकेर में 1074.6 मिमी, नारायणपुर में 1021.9 मिमी, दंतेवाड़ा में 1183.4 मिमी और सुकमा जिले में 1261.6 मिमी औसत वर्षा एक जून से अब तक रिकार्ड की गई।

संबंधित खबरें

अपनी प्रतिक्रिया दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *