बुधवार, 4 नवंबर 2026
ताज़ा खबर
Advertisement

राजस्थान-डीडवाना में 265 प्रतिभाएं सम्मानित, अंबेडकर मेमोरियल वेलफेयर सोसायटी ने किया सम्मान समारोह

राज्य ✍ Raja Shakti Raj Singh 🕐 2 September 2024

डीडवाना.

जिले में आज डॉक्टर अंबेडकर मेमोरियल वेलफेयर सोसाइटी शाखा द्वारा आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह 2024 का आयोजित किया गया, जिसमें 265 प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। यह प्रतिभा सम्मान समारोह में अखिल भारतीय सांगलिया धूनी के पीठाधीश्वर स्वामी ओमदास महाराज के सान्निध्य में आयोजित हुआ। इस दौरान मंच से प्रतिभाओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि समाज के अंतिम छोर पर बैठे व्यक्ति तक शिक्षा पहुंचना चाहिए।

उन्होंने यह भी कहा कि शिक्षा के छोटे-छोटे केंद्र विकसित कर गरीब व पिछड़े वर्ग को भी समाज की मुख्य धारा के साथ लाना हमारा प्रमुख दायित्व है। मनुष्य का जीवन शिक्षा के बिना एक पशु के समान है, यदि मनुष्य शिक्षित है और वह अपने के साथ अपने परिवार और राष्ट्र के लिए सेवारत व समर्पित है तो उनका जीवन सफल है। इस दौरान समिति के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष बीएल भाटी ने कहा कि हमें विपरीत परिस्थिति में भी हिम्मत नहीं हारना चाहिए जो अभाव में पलता है, वही आगे जाकर जीवन में सफलता प्राप्त करता है। सरकारी नौकरी के अलावा अन्य क्षेत्रों में भी हमें आगे बढ़ना चाहिए। कार्यक्रम के दौरान कक्षा दसवीं में 80% से अधिक अंक प्राप्त करने वाले 90 विद्यार्थियों तथा 12 वीं में 98 विद्यार्थियों के साथ ही उच्च शिक्षा में 20, राज्य सेवा में चयनित होने पर 40 तथा राज्य स्तर पर खेलकूद में 15 कुल मिलाकर 265 प्रतिभागियों को मैडल व प्रस्तुति पत्र देकर सम्मानित किया गया। समिति के अध्यक्ष बुधाराम गढ़वा ने अतिथियों का स्वागत किया तथा आगामी योजनाओं को ध्यान में रखते हुए विशाल सभागार, लाइब्रेरी और कोचिंग छात्रावास बनाने की योजना समाज के सामने रखी।

संबंधित खबरें

अपनी प्रतिक्रिया दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

मुफ़्त जन्म कुंडली — MahaJyotish