बुधवार, 4 नवंबर 2026
ताज़ा खबर
Advertisement

हरियाणावासियों के लिए यह साल बहुत खास होने वाला है क्योंकि सरकार देने जा रही कई बड़ी सौगातें

राज्य ✍ Raja Shakti Raj Singh 🕐 8 January 2025

हरियाणा
हरियाणावासियों के लिए यह साल बहुत खास होने वाला है क्योंकि प्रदेश में अंत्योदय परिवारों के उत्थान के प्रयासों की कड़ी शहरों और गांवों के 6 लाख गरीब परिवारों को अब घर उपलब्ध करवाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

बता दें कि अगले महीने विधानसभा में बजट पेश होने वाला है, जिसमें गरीब परिवार की महिलाओं को हर महीने ₹2,100 की आर्थिक सहायता देने, बुजुर्ग विधवाओं और दिव्यांगों की पेंशन में बढ़ोतरी की घोषणा की जा सकती है। हर गरीब परिवार को मुख्यमंत्री अंत्योदय परिवार उत्थान योजना के तहत स्वरोजगार करने के लिए लोन और कौशल प्रशिक्षण दिलाया जा रहा है। अंत्योदय उत्थान मेलों के तहत, गरीबों को स्वावलंबी और आर्थिक रूप से सुदृढ़ बनाने के प्रयास किए जाएंगे।

वहीं बीपीएल परिवारों की कन्याओं के विवाह के अवसर पर 51,000 रूपए का शगुन दिया जाएगा। अनुसूचित जाति से संबंध रखने वाले युवा जो सूक्ष्म या लघु उद्योग लगाने के इच्छुक होंगे, उन्हें प्लॉटों की कीमत में 20% तक की छूट दी जाएगी. ऐसे विद्यार्थी जिनके परिवार की वार्षिक सालाना आय ₹300000 से कम है, उन्हें आईटीआई में प्रवेश लेने पर ₹2500 की आर्थिक सहायता भी दी जाएगी। वहीं सरकार इस साल रोजगार देने पर भी फोकस करेगी।

संबंधित खबरें

अपनी प्रतिक्रिया दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

मुफ़्त जन्म कुंडली — MahaJyotish