सतना एयरपोर्ट बनकर तैयार, जल्द पर्यटकों को मिलेगा हवाई यात्रा का लुत्फ

Share This Post

पीएम पर्यटन वायु सेवा के तहत शुरू होंगी उड़ानें
भोपाल
सतना एयरपोर्ट अब पूरी तरह से बनकर तैयार हो गया है। यह एयरपोर्ट क्षेत्रीय कनेक्टिविटी और पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से विकसित किया गया है। इस नई पहल से पर्यटकों को सतना और इसके आसपास के प्रसिद्ध पर्यटन स्थलों तक पहुंचने में आसानी होगी, यहां से जल्द ही पीएम श्री पर्यटन वायु सेवा के तहत उड़ानों का भी संचालन शुरू किया जाएगा। हालाँकि, यहाँ से सप्ताह में दो दिन के लिए वायु सेवा का शेडूअल जारी कर दिया गया था, परन्तु सतना एयरपोर्ट के निकट भविष्य में उद्घाटन की वजह से वायु सेवा बुधवार एवं रविवार को सतना की जगह रीवा सिंगरौली से संचालित की जा रही है।

पीएम श्री पर्यटन वायु सेवा राज्य सरकार की एक प्रमुख योजना है, जिसका उद्देश्य देश के पर्यटन स्थलों को बेहतर हवाई कनेक्टिविटी प्रदान करना है। सतना एयरपोर्ट से जुड़ने वाले रूट्स को विशेष रूप से डिजाइन किया गया है। जिससे घरेलू और अंतर्राष्ट्रीय पर्यटकों को अधिक सुविधाएं मिल सकेगी। सतना एयरपोर्ट के चालू होने से आसपास के पर्यटन स्थलों, जैसे खजुराहो, चित्रकूट, और मैहर मंदिर तक पहुंचना सुगम होगा। यह क्षेत्र धार्मिक और ऐतिहासिक पर्यटन के लिए प्रसिद्ध है, और अब देश-विदेश के पर्यटक आसानी से इन स्थलों की यात्रा कर सकेंगे।

सतना एयरपोर्ट के शुरू होने से न केवल पर्यटन क्षेत्र में वृद्धि होगी, बल्कि स्थानीय व्यापार और रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे। होटल, गाइड सेवा, ट्रांसपोर्ट और अन्य सहायक सेवाओं को इससे लाभ मिलेगा। सतना एयरपोर्ट का संचालन क्षेत्रीय और राष्ट्रीय स्तर पर पर्यटन और व्यापार को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने की दिशा में एक बड़ा कदम है। अब जल्द ही पर्यटक हवाई यात्रा का लुत्फ उठाकर इस क्षेत्र की सुंदरता और ऐतिहासिक धरोहरों का आनंद ले सकेंगे। पर्यटक वायु सेवा में बुकिंग के लिए www.flyola.in वेबसाइट पर जाकर बुक कर सकते है, एवं 18004199006 पर कॉल करके भी बुक कर सकते है ।

विस्तृत साप्ताहिक शैड्यूल निम्नुसार रहेगा –

  •     सोमवार को भोपाल- जबलपुर – रीवा – सिंगरोली – रीवा- जबलपुर – भोपाल
  •     मंगलवार को भोपाल – खजुराहों – रीवा – सिंगरोली – रीवा – खजुराहों – भोपाल
  •     बुधवार को भोपाल- जबलपुर – रीवा – सिंगरोली –रीवा – जबलपुर – भोपाल
  •     शुक्रवार को भोपाल- जबलपुर – रीवा – सिंगरोली – रीवा – जबलपुर – भोपाल
  •     शनिवार को भोपाल – खजुराहों – रीवा – सिंगरोली – रीवा – खजुराहों – भोपाल
  •     रविवार को भोपाल – खजुराहों – रीवा – सिंगरोली – रीवा – खजुराहों – भोपाल

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Raja Shakti Raj Singh
Raja Shakti Raj Singhhttps://dabangsuchna.com
राजा शक्ति राज सिंह "दबंग सूचना" के संस्थापक और स्वामी हैं। वे निष्पक्ष, निर्भीक और जन-समर्पित पत्रकारिता में विश्वास रखते हैं। उनका उद्देश्य सच्चाई को आम जनता तक पहुंचाना है। डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में उनका योगदान सराहनीय है और उन्होंने "दबंग सूचना" को विश्वसनीय समाचार स्रोत के रूप में स्थापित किया है।
spot_img

Latest Suchna

Vastu Guruji
KUBER JI
KUBER JI 8″
🛒 Read More
INDRA DEV
INDRA DEV 9″
🛒 Read More
Infinity
Power of Infinity
🛒 Read More
Vastu Chakra
Vastu Chakra
🛒 Read More

📢 जुड़ें हमारे धमाकेदार ग्रुप से!

खबरें जो रखती हैं असर – न्यूज़ पोर्टल और अख़बार Dabang Suchna के साथ जुड़ें!

👥 अभी जॉइन करें WhatsApp ग्रुप